फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी शेमिंग पर टीवी एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट, कहा- हर महिला के पास लड़ने की ताकत नहीं होती

Fri, 26 Jul 2019 08:20 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वाहबिज दोराबजी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स सोशल मीडिया पर अक्सर फोटोज शेयर करते रहते हैं। जिसके चलते कभी सेलेब्स के फोटोज और वीडियोज वायरल हो जाते हैं तो कई दफा उन्हें ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। ऐसे में ट्रोलिंग का शिकार हो चुकीं टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी ने इस बारे में रिएक्ट किया है।
विज्ञापन

2 of 6
वाहबिज दोराबजी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सेलेब्स को भी फिल्मों और टीवी शोज के लिए कई दफा ऑडिशन्स देने पड़ते हैं। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी ने बॉडी शेमिंग को लेकर बताया है कि वो इसका शिकार रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
वाहबिज दोराबजी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में वाहबिज ने कहा- कई सालों पहले हेल्थ से जुड़ी परेशानियों की वजह से मेरा वजन बढ़ा हुआ था। जब मैं ऑडिशन के लिए जाती थी तो मेकर्स मुझे वजन घटाने के लिए कहते थे। जब कभी मैं स्विमसूट पहनती तो मुझे कहा जाता कि मेरी जांघे हैवी हैं इसलिए मैं स्विमसूट ना पहनूं।'

4 of 6
वाहबिज दोराबजी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे वाहजिब ने बताया- 'जब आप मोटे होते हैं तो लोग आपको कई तरह के नाम दे देते हैं। ऐसे निगेटिव नामों से आपका आत्मविश्वास कम होता है। कई बार ऐसा हुआ जब मैं ऐसे कमेंट्स सुनकर परेशान हो जाती थी और अपना आत्मविश्वास खो देती थी।'
विज्ञापन

5 of 6
Vivian Dsena Vahbiz Dorabjee - फोटो : twitter
वाहजिब ने आगे कहा- 'मैं जानती हूं कि हर कोई पतला नहीं हो सकता। लेकिन हर किसी महिला के पास लड़ने की ताकत नहीं होती। मुझे पता है फिट रहना जरूरी है, लेकिन कभी कभी आपका मेटाबोलिज्म वैसे रिएक्ट नहीं करता जैसा आप चाहते हैं। मैं रोजाना जिम करती हूं, मैं अपने आप से खुश हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vahbiz Dorabjee Vivian Dsena - फोटो : twitter
बता दें कि वाहबिज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थीं। विवियन डिसेना और वाहबिज दोराबजी की शादी 2013 में हुई थी। दोनों ने 2016 में अलग होने का फैसला किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें