फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नाचते हुए मंडप तक पहुंची टीवी की 'किन्नर बहू', सफेद जोड़े में लग रहीं 'चांद का टुकड़ा'

Fri, 22 Jun 2018 09:25 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रुबीना दिलाइक
टीवी की 'किन्नर बहू' यानी रुबीना दिलाइक ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी कर ली है । कुछ देर पहले ही रुबीना की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं । रुबीना ने शादी में सफेद कलर का लहंगा पहना है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अभिनव शुक्ला
रुबीना घूंघट डाले मंडप तक पहुंचीं । इतना ही नहीं मंडप तक पहुंचते हुए उन्होंन जमकर डांस भी किया । रुबीना के लहंगे से मैच करते हुए अभिनव ने भी व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है । शादी शिमला में हुई है ।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
रुबीना दिलाइक
वहीं अभिनव की तरफ से बाराती भी झूमते-नाचते वेन्यू तक पहुंचे । बता दें कि अभिनव शादी से काफी पहले कहा था कि वो घोड़ी पर नहीं बैठेंगे । उन्होंने वैसा ही किया । वो भी बारात के साथ नाचते हुए अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे ।
 

4 of 6
रुबीना दिलाइक
शादी की सभी रस्में पहाड़ी रीति-रिवाज से हुई हैं । इससे पहले रुबीना और अभिनव की सगाई की तस्वीरें भी सामने आई थीं। अपनी सगाई में रुबीना ऑलिव कलर की  इंडो वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं । वहीं अभिनव ब्लू कलर के कुर्ते पायजामे में हैंडसम लग रहे थे । 
 
विज्ञापन

5 of 6
रुबीना दिलाइक
शादी के वेन्यू की भी फोटो सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रही हैं । वेन्यू को फूलों से सजाया गया है । मंगलवार को रुबीना की मेहंदी रस्म हुई थी । फिर बुधवार को हल्दी रस्म हुई । शादी में टीवी इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां पहुंच सकती हैं । 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुबीना दिलाइक
फिलहाल वेन्यू से हुसैन और उनकी पत्नी टीना की फोटो सामने आई है । सृष्टि रोड और करण ग्रोवर भी शिमला में शॉपिंग करते हुए स्पॉट हुए । रुबीना की मेहंदी की फोटो भी सामने आई थी । जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रही थीं ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें