फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे परदे की 'किन्नर बहू' ने ऐसे मनाई शादी की पहली सालगिरह, पति ने भी शेयर की तस्वीर

Sat, 22 Jun 2019 03:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rubina Dilaik and Abhinav Shukla - फोटो : social media
टीवी 'सास बिना सुसराल' और 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' जैसे सीरियल से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक की शादी को एक साल पूरा हो गया। छोटे परदे पर 'किन्नर बहू' के नाम से फेमस हुई रुबीना ने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ पिछले साल 21 जून को शिमला में शादी रचाई थी। खूबसूरत कपल ने शादी की पहली सालगिरह बीते दिन बहुत ही अलग अंदाज मे मनाई। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Rubina Dilaik, Abhinav Shukla - फोटो : social media
रुबीना दिलाइक ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला को पांच साल डेट करने के बाद शादी रचाई थी। पहली सालगिरह पर रुबीना ने अपनी और अभिनव की एक रेट्रो स्टाइल वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं, अभिनव ने सोशल मीडिया पर रुबीना के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-1 year !"।  बात करें रुबीना के ब्वॉयफ्रेंड अभिनव की तो वह फिल्म 'अक्सर 2' में नजर आ चुके हैं। साथ ही वो एक बेहतरीन फोटोग्राफर भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Rubina Dilaik - फोटो : file photo
गौरतलब है कि पिछले साल रुबीना दिलाइक ने शादी की रस्मों की कई तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम पर शेयर की थीं। फोटो में वह सफेद रंग के दुल्हन के लिबाज में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। इतना ही नहीं रुबीना दिलाक ने शादी के कई वीडियो भी शेयर किए जिनमें वह ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ शादी के फेरे और जयमाला करती नजर आ रहे हैं।  आपको बता दें कि रुबीना दिलाइक ने अपनी शादी शिमला में पहाड़ी रीति-रिवाज से की थी। 

4 of 5
Rubina Dilaik - फोटो : file photo
आपको बता दे कि रुबीना आजकल टीवी सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में विवियन दसेना के साथ दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री शो में एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रही हैं। बता दें कि ये सीरियल टेलीविजन पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाले शो में से एक है। माना जा रहा था कि रुबीना और अभिनव स्टार प्लस के शो 'नच बलिये' में नजर आएंगे, लेकिन रुबीना ने इससे इनकार करते हुए कहा था कि वह अभी एक ही प्रोजेक्ट पर ध्यान देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rubina Dilaik - फोटो : file photo
दो साल पहले रुबीना और अभिनव बाली में छुट्टियां मनाने गए थे। उनकी इस ट्रिप की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। 'संस्कारी बहू' की इमेज वाली इस एक्ट्रेस ने बिकनी में अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। रुबीना ने टीवी शो 'छोटी बहू' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह' में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें