मशहूर टीवी सीरियल 'मर्यादा लेकिन कब तक' की लीड एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा और राकेश बापट की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इन दोनों ने सीरियल के पहले दिन ही साथ में एक बेहद बोल्ड सीन शूट किया था। इस इंटीमेट सीन को करते वक्त उन दोनों के साथ एक हादसा हो गया था जिसे आज भी ये दोनों नहीं भूल पाए हैं।
पढ़ेंः 6 महीने तक रात में अचानक रोने लगती थीं टीवी की ये फेमस एक्ट्रेस, पति ने खोल दिया बड़ा राज
विज्ञापन
2 of 4
इस घटना के बारे में किसी और ने नहीं बल्कि खुद रिद्धि ने खुलासा किया है। हाल ही में रिद्धि ने एक टीवी शो में कैमरे के सामने इस घटना के बारे में बताया। रिद्धि ने बताया कि उस इंटीमेट सीन को शूट करते वक्त वह और राकेश जिस बेड पर लेटे थे वह टूट गया था। आपको बता दें कि रिद्धि और राकेश की पहली मुलाकात इसी शो के दौरान हुई थी। दोनों को शो के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया और साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
3 of 4
जी टीवी के सीरियल 'वो अपना सा' में निशा आदित्य जिंदल के नेगेटिव रोल में नजर आने वाली रिद्धि ने हाल ही में एक टॉक शो में शिरकत की थी। वहां शो की होस्ट वाहबिज ने उनसे बेड तोड़ने वाले हादसे के बारे में पूछा। ये सुनते ही पहले रिद्धि चौंक गईं और फिर उन्होंने पूरा मामला बताया।
पढ़ेंः तैमूर को पीछे छोड़ रही उनकी छोटी बहन इनाया, वायरल हो रही तस्वीर
उन्होंने बताया कि दोनों स्टार प्लस के सीरियल 'मर्यादा लेकिन कब तक' के पहले शूट के लिए एक इंटीमेट सीन दे रहे थे। रिद्धि ने बताया कि वह पहले से ही काफी डरी हुई थीं और सीन को लेकर बिल्कुल भी कॉन्फिडेंट नहीं थीं। उन्होंने बताया कि शूट पर मौजूद सभी लोगों ने उनसे कहा कि एक शानदार केमिस्ट्री दिखाया जाए। वह एक बेडरूम सीन था उस इंटीमेट सीन को देने के दौरान ही वो बेड टूट गया था। इस पर सब काफी हंसे थे।