Ratan Rajput
रतन जब से इस गांव में फंसी हुई हैं तभी से वो यहां से अपने वीडियो साझा कर लोगों को दिखा रही हैं कि वो इस समय किस तरह से जीवन यापन कर रही हैं। गौरतलब है कि रतन राजपूत टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टेलीविजन सीरियल्स, जैसे, राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो, स्वयंवर, जय संतोषी मां आदि में नजर आ चुकी हैं। इस समय रतन इंडस्ट्री से दूर हैं।