फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा पेंडसे ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, देखें संगीत-सगाई और फेरों तक का पूरा वेडिंग एलबम

Mon, 06 Jan 2020 10:27 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
neha pendse - फोटो : social media
टीवी सीरियल 'मे आई कमइन' और सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने शादी कर ली है। नेहा ने 5 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह संग सात फेरे लिए। नेहा और शार्दुल की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं । यह शादी मराठी रीति रिवाज से हुई। अपनी शादी में नेहा पीच कलर की साड़ी और कुंदन की ज्वैलरी पहने नजर आईं । वहीं शार्दुल क्रीम रंग का पायजामा-कुर्ता पहने थे । 
विज्ञापन

2 of 7
neha pendse - फोटो : social media
शादी से एक दिन पहले नेहा की सगाई हुई। वहीं संगीत सेरेमनी में भी नेहा और शार्दुल ने मस्ती की। इस मौके पर नेहा ने मल्टीकलर की स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहना था। नेहा ने लाइट मेकअप किया था जिसमें वह खूबसूरत लग रही थीं। नेहा की मल्टी कलर ड्रेस से मैच करते हुए शार्दुल ने भी कुर्ता पहना था।
विज्ञापन

3 of 7
neha pendse - फोटो : social media
संगीत सेरेेमनी से पहले नेहा ने गृहमुख पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में नेहा मराठी लुक में दिखी थीं। तस्वीरों में नेहा के माता-पिता पूजा करते दिखे थे। नेहा के पति शार्दुल महाराष्ट्र के एक पॉलिटिकल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जब नेहा ने अपनी सगाई की बात इंस्टाग्राम पर साझा की थी तो सभी हैरान रह गए थे।

4 of 7
neha pendse - फोटो : social media
अपनी शादी के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा था, 'मैं खुश हूं कि मेरी जिंदगी में ये पड़ाव भी आया। मैं अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी करने जा रही हूं और एक नए परिवार से जुडूंगी। वो लोग बहुत अच्छे हैं और मैं अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। ये मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी फीलिंग है। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जो मेरे साथ मेरी खुशियों में शामिल हैं।'
 
विज्ञापन

5 of 7
Neha Pendse sangeet ceremony - फोटो : Instagram
'वो लोग बहुत अच्छे हैं और मैं अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक हूं । ये मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी फीलिंग है । मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जो मेरे साथ मेरी खुशियों में शामिल हैं ।'  हनीमून के बारे में नेहा ने बताया था, 'शार्दुल ने मुझे अंटार्कटिका क्रूज की कुछ तस्वीरें दिखाई हैं । मुझे वो पसंद आया । हो सकता है हम वहीं जाएं ।'
विज्ञापन

6 of 7
Neha Pendse sangeet ceremony - फोटो : Instagram
बता दें कि जब नेहा ने शार्दुल के साथ सगाई की थी तो उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं । तब यूजर्स ने शार्दुल को उनके वजन को लेकर ट्रोल किया था । इस पर नेहा ने कहा था, 'शार्दुल ही नहीं मुझे भी वजन को लेकर ट्रोल किया जा चुका है । एक्टर होने के नाते दर्शक हमारे लुक पर कमेंट कर सकते हैं लेकिन उन लोगों को कुछ ना कहें जो एक्टर के साथ जुड़े हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
neha pendse - फोटो : social media
नेहा पेंडसे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री में 'कैप्टेन हाउस' सीरियल से की थी। इसके बाद कई सारे सीरियल्स में उन्होंने काम किया। इन सीरियल्स में 'पड़ोसन', 'हसरतें', 'मीठी मीठी बातें', 'भाग्यलक्ष्मी', 'फैमिली टाइल विद कपिल शर्मा' में भी दिखीं। टीवी के अलावा नेहा ने सिनेमाजगत में भी हाथ आजमाया। नेहा ने पहली फिल्म 1999 में की थी। इस फिल्म का नाम 'प्यार कोई खेल नहीं' है। इसके अलावा 'दाग: द फायर', 'दीवाने', 'तुमसे अच्छा कौन है?' और 'देवदास' के अलावा कई फिल्में की। नेहा ने हिंदी सिनेमा के अलावा मराठी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें