टीवी एक्टर करण सिंह ओबेरॉय पिछले दिनों से रेप मामले में गिरफ्तार हैं। वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। उनपर एक महिला के साथ दुष्कर्म व उसे ब्लैकमेल करने के आरोप हैं। ऐसे में पूजा बेदी, सुधांशु पांडे के बाद अब टीवी एक्ट्रेस माहिका भी करण के सपोर्ट में उतरी हैं। बता दें कि करण की गिरफ्तारी के बाद से ही उनके सपोर्ट में कई एक्टर्स ने सामने आकर बयान दिए हैं।