टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया से पता लगा है कि इन दिनों दृष्टि स्पेन में पति नीरज संग छुट्टियां मना रही हैं। ऐसे में बीच सड़क पर पति को किस करते हुए उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
Drashti Dhami And Neeraj Khemka
- फोटो : instagram
दरअसल हाल फिलहाल में ही दृष्टि ने स्पेन हॉलीडे की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ऐसे में एक फोटो में वो पति को किस करते हुए नजर आ रही हैं। फोटो के साथ ही टीवी एक्ट्रेस ने एक बहुत ही प्यारा कैप्शन भी लिखा है।
विज्ञापन
3 of 6
Drashti Dhami
दृष्टि ने कैप्शन में लिखा है, 'प्यार, किस और गर्मी की छुट्टियों में पागलपंती...।' वहीं दृष्टि की इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
4 of 6
Drashti Dhami
इस फोटो में दोनों सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं फोटोज में दृष्टि और उनके पति परफेक्ट कपल लग रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Drashti Dhami
बता दें कि दृष्टि ने साल 2005 में नीरज संग शादी की थी। एक तरफ दृष्टि जहां टीवी का एक अच्छा नाम हैं तो वहीं उनके पति टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं।
गौरतलब है कि दृष्टि कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वह 'दिल मिल गए', 'झलक दिखला जा' और 'मधुबाला' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार वह 'सिलसिला' शो में दिखी थीं।