कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला शो 'मधुबाला' की एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने शो के प्रोड्यूसर पर उनका पूरा पेमेंट न करने की शिकायत CINTAA सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स टीवी एसोसिएशन में दर्ज करवाई है। दृष्टि ने अपनी शिकायत में कहा है कि मधुबाला के सुपरहिट होने के बावजूद शो के प्रोड्यूसर ने उनकी फीस में से 36 लाख अभी तक नहीं दिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
drashti
सीरियल में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाने वाली दृष्टि धामी ने मधुबाला का किरदार निभाया था। उनका कहना है कि शो के निर्माता अभिनव शुक्ला ने अभी तक उनका बकाया फीस नहीं दी है।
विज्ञापन
3 of 4
drashti
आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी टीवी अदाकारा ने शो के प्रोड्यूसर पर इस तरह का आरोप लगाया हो। दृष्टि से पहले अभिनेत्री अमृता राव सीरियल ‘मेरी आवाज ही मेरी पहचान है’ ने भी पूरा मेहनताना न दिए जाने की बात कही थी।
इस मामले पर प्रोड्यूसर अभिनव का कहना है कि 'शो से अभी तक कोई कमाई नहीं हुई है। मैं अगले शो की कमाई के बाद ही एक्ट्रेस को उनके बाकी बचे पैसे दे सकता हूं। सूत्रों से पता चला है कि सिर्फ दृष्टि के ही नहीं बल्कि इस शो से जुड़े ओर भी लोगों के पैसे अभी बाकी हैं।