फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी पति ने बेरहमी से था पीटा, अब उसी के पास लौट आई ये हीरोइन

Mon, 14 Nov 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल अपने एक्स-हसबैंड यानी केशव अरोड़ा के पास वापिस लौट आई हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों का पैचअप हो गया है। आपको बता दें कि इसी साल मार्च में दीपशिखा ने केशव पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया था और कहा था कि वो अपने पति से तलाक ले रही हैं। हालांकि अब करीब 8 महीने बाद दीपशिखा और केशव दोबारा एक हो गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

कभी पति ने बेरहमी से था पीटा, अब उसी के पास लौट आई ये हीरोइन

2 of 5
दीपशिखा ने एक इंटरव्यू के दैरान कहा कि वो और केशव फिर साथ आ गए हैं। उन्हें इस बात का अहसास हो गया है कि वो अब भी सबसे ज्यादा प्यार केशव से ही करती हैं।
विज्ञापन

कभी पति ने बेरहमी से था पीटा, अब उसी के पास लौट आई ये हीरोइन

3 of 5
उन्होंने कहा कि हर रिश्ते को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है। दीपशिखा ने बताया कि कुछ दोस्तों की वजह से उनका रिश्ता बिगड़ गया था। कुछ दोस्तों ने उन दोनों के झगड़े को बढ़ावा दिया था लेकिन उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं। शायद उनका समय ही खराब था।

कभी पति ने बेरहमी से था पीटा, अब उसी के पास लौट आई ये हीरोइन

4 of 5
उन्होंने कहा कि 8 महीने बाद जब दोनों दोबारा मिले तो लगा कि अलगाव क्यों हुआ। वो केशव के अलावा किसी और से प्यार नहीं कर सकती। हर मामले को साथ मिलकर सुलझाया जा सकता है। अपने अतीत को लेकर अब उन्हें कोई बात नहीं करनी। शादी की सक्सेस के लिए जरूरी है कि दोनों को एक-दूसरे की इज्जत करनी चाहिए। यह उनकी नई जिंदगी की शुरुआत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी पति ने बेरहमी से था पीटा, अब उसी के पास लौट आई ये हीरोइन

5 of 5
इसी साल मार्च में दीपशिखा ने पुलिस में केशव के खिलाफ शिकायत की थी। तब उन्होंने कहा था कि केशव उनके पास आए और पैसे मांगने लगे लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया तो केशव ने उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा कि वो बोल भी नहीं पा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें