फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की ये मशहूर अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती, फैंस ठीक होने की कर रहे दुआ

Wed, 29 Jan 2020 09:22 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Arishfa Khan - फोटो : social media
स्टार प्लस के सीरियल 'वीरा' से मशहूर हुईं टीवी अभिनेत्री अरिश्फा खान (Arishfa Khan) अस्तपाल में भर्ती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि अरिश्फा को क्या हुआ है इसका पता नहीं चल पाया है। अरिश्फा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। इसके साथ ही अरिश्फा ने अपनी एक अन्य तस्वीर शेयर की जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं और कंबल से मुंह ढक रखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Arishfa Khan - फोटो : social media
अरिश्फा के हाथ पर लगे टेप पर 28 जनवरी की तारीख लिखी है। अमर उजाला से बात करते हुए उनकी मां ने बताया कि अरिश्फा 26 जनवरी को अपने फैन के साथ वीडियो शूट करने गई थीं। उसके बाद से उनकी तबीयत खराब है। अरिश्फा को बार-बार बुखार हो रहा है जिसके बाद 28 तारीख को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 18 वर्षीय अरिश्फा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- 'मेरे लिए दुआ करिए।' उनके तबीयत खराब होने की खबर जैसे ही उनके फैंस को पता चला फैंस भी परेशान हो गए। अरिश्फा के फैंस लगातार उनके लिए ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'हम सबकी दुआ आपके साथ है। आप जल्दी ठीक हो जाएंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
arshifa khan - फोटो : social media
अरिश्फा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। नौ साल की उम्र में उन्होंने सीरियल 'छल' से डेब्यू किया। इस सीरियल में अरिश्फा ने 'मुस्कान उप्पल' का रोल निभाया था। अरिश्फा को सीरियल 'वीर की अरदास वीरा' से पहचान मिली। इस सीरियल में अरिश्फा ने गुंजन का किरदार निभाया था। सीरियल के बाद अरिश्फा इसी नाम से पहचानी जाने लगी थीं।

4 of 5
Arishfa Khan - फोटो : instagram
अरिश्फा 'फियर फाइल्स', 'उतरन', 'ये हैं मोहब्बतें', 'गंगा' और 'मेरी दुर्गा' सीरियल में भी कर चुकी हैं। इसके साथ ही 'पापा बाय चांस' सीरियल में गुनगुन का भी किरदार निभाया। टीवी सीरियल्स के अलावा अरिश्फा कई विज्ञापन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arishfa Khan - फोटो : instagram
अरिश्फा मूलत: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली हैं। अरिश्फा का जन्म साधारण परिवार में हुआ था। अरिश्फा को अभिनय के अलावा डांसिंग का भी शौक है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर डांसिंग वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इसके साथ ही फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

'Street Dancer 3D' पांच दिन में नहीं निकाल पाई बजट, 'Panga' की हालत तो और भी खराब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें