दो साल पहले चेक बाउंस के केस में फंसी टीवी एक्ट्रेस अलका कौशल ने अपनी सजा पूरी कर ली है। जेल से निकलते ही वह जी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'वो अपना सा' के सेट पर नजर आईं है। चेक बाउंस होने के मामले में अलका को दो साल की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
2 of 4
टीवी सीरियल 'सरोजिनी' और 'स्वारगिनी' में नजर आ चुकी अलका ने पंजाब के एक वकील को 25-25 लाख के दो चेक दिए थे, लेकिन चेक बाउंस होने पर वकील ने अलका और उनकी मां के खिलाफ मलेरकोटला कोर्ट में केस दर्ज करवा दिया, जिसके बाद उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई है। अलका का यह मामला साल 2015 का है।
विज्ञापन
3 of 4
सजा पूरी करने के बाद अलका ने फिर से छोटे परदे पर वापसी कर ली है। वह 'वो अपना सा' सीरियल में सुदीप साहिर (अर्जुन खन्ना) की मां का रोल कर रही हैं। इस सीरियल में अलका ने ग्रैंड एंट्री तब की जब सुदीप और दिशा शादी (जिया मेहरा) कर रहे होते हैं।
आपको बता दें कि अलका ने टीवी सीरियल के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में करीना की मां का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को फैंस ने काफी पंसद किया था।