फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी क्लासमेट्स रहे ये टीवी स्टार्स ने सीरियल में किया एक साथ काम, इस बड़ी मंत्री का नाम भी है शामिल

Fri, 30 Mar 2018 06:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
hina khan
टेलीविजन की दुनिया में आज नए-नए स्टार्स आ रहे हैं तो कुछ जा भी रहे हैं। लेकिन इस आने -जाने की उधेड़बुन में कौन स्टार अपने पुराने साथी से कब मिल जाए कुछ पता नहीं होता। संयोग सिर्फ आम लोगों के साथ ही नहीं बल्कि टीवी की दुनिया में भी देखे जाते हैं। जी हां, कुछ टीवी स्टार्स के साथ भी ऐसा हुआ है जब उनके साथ स्कूल में पढ़े लोग उन्हीं के साथ टीवी इंडस्ट्री में नजर आए।
विज्ञापन

सुमित सचदेव-स्मृति ईरानी

2 of 6
smriti and sumit
टीवी जगत का सबसे मशहूर सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी का किरदार करने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और वर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी और सुमित ने स्कूल में एक साथ पढ़ाई की थी। लेकिन टीवी में आने के बाद दोनों की एक बार फिर मुलाकात हुई। टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में सुमित ने तुलसी के बेटे गौतम विरानी का रोल किया था। 
विज्ञापन

 दिगांगना सूर्यवंशी-भव्या गांधी

3 of 6
Bhawya and Divganga
पॉपुलर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘टप्पू’ का रोल करने वाले भव्या गांधी और ‘कुबूल है’ और ‘बालिका वधू’ जैसे शोज में नजर आ चुकीं दिगांगना एक ही क्लास में पढ़े हैं।

चारू असोपा-जैस्मिन भसीन

4 of 6
jasmin and charu
कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल दिल से दिल तक की एक्ट्रेस जेस्मिन भसीन और स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘मेरे अंगने में’ में प्रीति का किरदार निभा रहीं चारू असोपा एक ही स्कूल में क्लासमेट रह चुकी हैं।  
विज्ञापन

अब्दुल-असित कुमार मोदी

5 of 6
Abdul and Asit
पॉपुलर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आने वाले अब्दुल और इस शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी एक साथ स्कूल में पढ़े थे। ये दोनों प्रोफेशनल ही नहीं पर्सनल लाइफ में भी बहुत अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिना खान-शाहीर शेख

6 of 6
hina and shaheer
रियलटी शो बिग बॉस 11 से फेमस हुईं हिना खान और टीवी एक्टर शाहिर दोनों ही जम्मू-कश्मीर से हैं और दोनों की स्कूलिंग भी एक साथ हुई है। लेकिन लंबे अरसे बाद दोनों टीवी की दूनिया में एक बार फिर मिले। हालांकि दोनों किसी सीरियल में एक साथ नहीं दिखे लेकिन मुंबई में इनकी अकसर किसी ना किसी मौके पर मुलाकात होती रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें