फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV एक्टर को फैन ने दी धमकी, जान ले लूंगा या दे दूंगा, ट्विटर पर शेयर किए ब्लैकमेलर के मैसेज

Fri, 30 Mar 2018 05:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gurmeet Choudhary
अक्सर फैन की दीवानगी स्टार्स पर इतनी भारी पड़ जाती है कि उनका जीना मुश्किल हो जाता है। दीवानगी की हद को आप चाहे तो शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में देख लें या फिर असल जिंदगी में। टेलीविजन पर राम का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर गुरमीत चौधरी इन दिनों डर के साए में जी रहे हैं वो भी इसलिए क्योंकि उनका फैन लगातार सुसाइड करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Gurmeet Choudhary
इस बात का खुलासा खुद गुरमीत ने सोशल मीडिया पर किया। साथ ही फैन की फोटो के साथ उसके मैसेज भी शेयर किए। गुरमीत ने ट्वीट किया - 'दुनिया भर से मेरे फैन्स लगातार मैसेज और फोन कर रहे हैं। वह इस बात से मुझे आगाह कर रहे हैं कि कोई अपने आप को आपका जबरदस्त फैन साबित करने के लिए आत्महत्या कर सकता है। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं लेकिन इस तरह का बर्ताव बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इस तस्वीर में जो बंदा है मुझे मारना चाहता है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Gurmeet Choudhary
इन मैसेज में गुरमीत का फैन उनसे कॉन्टेक्ट करने की बात कह रहा है। साथ ही कह रहा है मैं उनसे बीते 3 महीने से कुछ बताने की कोशिश कर रहा हूं। इसके साथ ही मैसेज करने वाला शख्स कह रहा है कि या तो आत्महत्या कर लूंगा या तुम्हें मार दूंगा। गुरमीत का यह पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया। जिस पर यूजर्स गुरमीत के सपोर्ट में उतर आए। 

4 of 5
Gurmeet Choudhary
इस पोस्ट के वायरल होते ही गुरमीत के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स गुरमीत को इस तरह की धमकी पर रिएक्ट न करने की सलाह भी दी। आपको बता दें, गुरमीत ऐसे पहले एक्टर नहीं है जिन्हें फैन की इस तरह की हरकत का सामना करना पड़ा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gurmeet Choudhary
कुछ दिन पहले सलमान खान भी इसका शिकार हो चुके हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि सलमान के घर के बाहर एक महिला चाकू लेकर पहुंच गई थी। महिला ने सलमान को धमकी दी थी अगर वह उससे शादी नहीं करेंगे तो वह अपने आप को मार देगी। इससे पहले संजय दत्त के एक फैन उन्हें अपने नाम प्रॉपर्टी करने की बात कह चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें