टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। तुनिशा ने यह कदम अपने शो 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर उठाया था, जिसके बाद अभिनेत्री की मां ने एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की हर तरह से जांच कर रही है। वहीं, अब घटना के दिन ही शीजान की अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड से हुई चैटिंग को पुलिस ने रिट्रीव कर लिया है।