भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से कहानियां भरी पड़ी है। भगवान कृष्ण के असंख्य रूप लगातार दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं, चाहे वह बाल गोपाल, कान्हा, कन्हैया, मुरलीधर, नंदलाला, गोपाल और लड्डू गोपाल का रूप हो। भगवान कृष्ण की इन्हीं बाल लीलाओं की कहानियां पर शेमारू टीवी पर पर नया शो 'तुलसी धाम के लड्डू गोपाल' शुरू हुआ है। यह मूल रूप से सामाजिक पौराणिक शो है जो कृष्ण की बाल लीलाओं से भरा पड़ा है।