टीवी की मोस्ट पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक श्वेता तिवारी अपनी एक्टिंग के साथ ही पूरी इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। 40 की उम्र में भी अपने को फिट रखने वाली अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी भी किसी से कम नहीं हैं। वह अक्सर अपने फैंस को अपने हॉट फोटोशूट्स से लोगों को प्रभावित करती रहती हैं। पलक की बॉडी फिगर देखकर उनकी तुलना आए दिन बॉलीवुड स्टार्स से होती रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस परफेक्ट बॉडी को बनाए रखने के लिए वह काफी मेहनत करती हैं। पलक के हमेशा फिट दिखने के पीछे बहुत मेहनत है, जिसका शेड्यूल जानकर आप लोगों को पता चलेगा कि वह इसके लिए कितना कुछ करती हैं। आइए पलक की पूरे दिनचर्या और डाइट पर एक नजर डालते हैं, जिसे पढ़कर आपको भी बहुत इंस्पिरेशन मिलेगा।