फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP week 8: पहले स्थान पर अनुपमा का दबदबा कायम, बिग-बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले को मिली टीआरपी में जगह

Fri, 05 Mar 2021 03:56 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुपमां, बिग बॉस - फोटो : Instagram
छोटे पर्दे के शो फैंस का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं और फैंस भी ड्रामे का डेली डोज ले रहे हैं। बार्क इंडिया के 8वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग दर्शकों के सामने है। इस बार टीआरपी की लिस्ट में कई सीरियल के बीच उतार चढ़ाव देखने को मिला है। वहीं लिस्ट में सलमान खान के शो बिग बॉस 14 का नाम भी शामिल हो चुका है।आइए नजर डालते हैं इस हफ्ते के टॉप पांच शोज पर, जिन्होंने टीआरपी चार्ट पर अपनी पकड़ कायम रखी है।
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमां - फोटो : File Photo
अनुपमां

स्टार प्लस के इस शो ने पिछले काफी हफ्तों से पहले नंबर पर अपनी जगह बरकरार रखी है। इन दिनों शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक ओर काव्या वनराज को खुद से दूर जाते नहीं देख पा रही। वहीं अब अनुपमा भी वनराज को पसंद कर रही हैं। इस शो को इस वक्त दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
इमली - फोटो : इंस्टाग्राम
इमली

स्टार प्लस के इस शो को टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। इन दिनो शो में दिखाया जा रहा है कि इमली आदित्य से दूर जाने की योजना बना रही है। इस ट्रैक को दर्शक बेहद दिलचस्पी से देख रहे हैं। साथ ही इमली और आदित्य की केमेस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आ रही है।

4 of 6
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस 14- ग्रैंड फिनाले

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस तीसरे नंबर पर अपनी जगह स्थापित करने में कामयाब रहा। बिग बॉस 14 का पूरे सीजन टीआरपी लिस्ट में जगह नहीं बना पाया, लेकिन इसके ग्रैंड फिनाले को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस शो की विजेता छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा रुबीना दिलैक बनी थीं।
विज्ञापन

5 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : हॉटस्टार
गुम है किसी के प्यार में

टीआरपी की लिस्ट में तीसरे पायदान पर रहने वाले शो गुम है किसी के प्यार में इस हफ्ते चौथे स्थान पर आ गया है।  सीरियल में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस समय सीरियल ने अपने हाई वॉल्टेड ड्रामा और मजबूत कहानी के चलते दर्शकों को बांधे हुए है। विराट और सई में पाखी की वजह से लगातार गलतफहमियां भी हो रही हैं। फैंस को ये ट्रैक काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
 
स्टार प्लस के इस शो में जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। लेटेस्ट ट्रैक मे दिखाया गया है कि सीरत और मनीष के बीच हुई बहस इतनी बढ़ गई है कि कार्तिक भी अब सीरत से चिढ़ गया हैं। फैंस को सीरियल में चल रही कहानी काफी पसंद आ रही है।

एक नजर में पूरी लिस्ट

अनुपमा
इमली
बिद बॉस 14: ग्रैंड फिनाले
गुम है किसी के प्यार में 
ये रिश्ता क्या कहलाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें