फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP WEEK 2: कुंडली भाग्य को पीछे कर इस शो का पहले स्थान पर दबदबा कायम, गोपी बहू को नहीं मिली में टॉप 5 जगह

Thu, 21 Jan 2021 07:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media
छोटे पर्दे के शो फैंस का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं और फैंस भी ड्रामे का डेली डोज ले रहे हैं। साल के दूसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी सामने आ गई है जिससे ये पता चल रहा है कि इस बार किस शो ने दर्शकों का सबसे ज्यादा मनोरंजन किया है। इस बार की टीआरपी लिस्ट में सीरियल के बीच ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि पिछले कई दिनों से टीआरपी में जगह बनाए रखने वाले 'साथ निभाना साथिया' को इस बार लिस्ट में जगह नहीं मिली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते कौन सा शो टॉप पर है और कौन चला गया है पीछे।
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमां - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमां

रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमां' दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है। ये ही वजह है कि पिछली बार की तरह इस बार भी ये शो टीआरपी की लिस्ट में पहले स्थान पर है। शो में इस वक्त दिखाया जा रहा है कि वनराज को अब अनुपमा की अहमियत समझ आ गई है और अब वो काव्या के साथ नहीं रहना चाहता है। फैंस को अनुपमा, काव्या और वनराज का ये लव ट्राएंगल काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
कुंडली भाग्य
कुंडली भाग्य 

पिछले कई हफ्तों से टीआरपी की लिस्ट में 'कुंडली भाग्य' पहले स्थान पर था, लेकिन पिछले हफ्ते से लेकर इस हफ्ते तक 'कुंडली भाग्य' को दूसरा स्थान मिला है। इस शो में नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो में दिख रहा है कि शादी के बाद भी प्रीता अपनी जिंदगी में खुश नहीं है। वहीं माहिरा और शर्लिन हर दिन प्रीता की शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद करने में जुटी हैं। फैंस को इस वक्त ये ट्रैक काफी दिलचस्प लग रहा है।

4 of 6
इमली - फोटो : इंस्टाग्राम
इमली

शो में इमली और आदित्य का रोमांटिक ट्रैक शुरू हो चुका है। अब धीरे धीरे आदित्य इमली के करीब होता जा रहा है और फैंस को इनकी केमेस्ट्री खूब पसंद आ रही है। ये ही वजह है की टीआरपी की लिस्ट में ये शो तीसरे नंबर पर बरकरार है।
विज्ञापन

5 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : हॉटस्टार
गुम है किसी के प्यार में

टीआरपी की लिस्ट में पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी 'गुम है किसी के प्यार में' ने चौथी जगह बनाई हुई है। दर्शकों को विराट और साईं की कहानी बहुत ही दिलचस्प लग रही है। शो में नए नए मोड़ आ रहे हैं जो फैंस को देखना काफी अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media
ये रिश्ता क्या कहलाता है

पिछले काफी समय से टीआरपी की लिस्ट में जगह बनाए रहने वाले शो 'साथ निभाना साथिया' को इस बार टीआरपी लिस्ट में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस बार स्टार उत्सव के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीआरपी में 5वें नंबर पर जगह बनाई है। शो में कार्तिक नायरा की शानदार केमेस्ट्री फैंस का जबरदस्त मनोरंजन कर रही है।



एक नजर में पूरी लिस्ट

अनुपमा
कुंडली भाग्य
इमली
गुम है किसी के प्यार में
ये रिश्ता क्या कहलाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें