फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 14: अनुपमां और इमली का दबदबा कायम, इन सीरियल्स ने ली टॉप पांच में एंट्री

Fri, 16 Apr 2021 02:45 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया के 14वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है।  इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। इस बार की टीआरपी लिस्ट देखें तो एक बार फिर अनुपमां सबसे आगे है जबकि बाकी सारे शो लिस्ट में ऊपर नीचे हो गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने दर्शकों को सबसे ज्यादा किया प्रभावित और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमां - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमां
स्टार प्लस के शो अनुपमां ने पिछले कई हफ्तों से पहले स्थान पर अपना कब्जा जमा रखा है। रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे की स्टोरी लाइन को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिलहाल, सीरियल अनुपमां लगातार अपने दमदार ट्रैक से दर्शकों को बांधे हुए है। शो में वनराज और अनुपमां की वापसी हो चुकी है। अनुपमां के आने से सारे घरवाले काफी खुश होते है, लेकिन काव्या उनकी खुशी ज्यादा देर तक नहीं रहने देती।

 
विज्ञापन

3 of 6
इमली - फोटो : इंस्टाग्राम
इमली
इस बार की टीआरपी लिस्ट में इमली ने दूसरे नंबर पर अपना दबदबा बनाया है। स्टार प्लस के शो इमली में चल रही कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। शो में नए नए ट्वीस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। मालिनी को अब धीरे धीरे शक हो रहा है कि आदित्य और इमली के बीच जरुर कुछ ना कुछ पक रहा है। ऐसे में इन दिनों चल रहे ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

4 of 6
कुंडली भाग्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुंडली भाग्य
इस हफ्ते ज़ी टीवी के शो कुंडली भाग्य ने टीआरपी चार्ट पर सीधे चौथे नंबर पर खिसक गया है। पिछली बार से इस बार कुंडली भाग्य ने लिस्ट में ऊंची छलांग लगाई है। श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर की कहानी को सीरियल में फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : हॉटस्टार
गुम है किसी के प्यार में
इस शो ने लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के एपिसोड्स में अब लड़ाई-झगड़े की हद पार हो रही है जोकि फैंस और दर्शकों को परेशान कर रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media
ये रिश्ता क्या कहलाता है
 स्टार प्लस के इस शो में जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक आपने देखा कि माउड़ी सीरत और कार्तिक की शादी की रस्में करती है। इधर रणवीर गिफ्ट लेकर गोयनका हाउस पहुंच जाता है। सीरत कार्तिक के दिए हुए तोहफे को देखकर बहुत ज्यादा खुश हो जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें