बार्क इंडिया (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने 13वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। टीवी पर प्रसारित होने वाले शोज के मेकर्स के साथ ही इनके दर्शकों को भी बेसब्री से इस लिस्ट का इंतजार रहता है। इस हफ्ते जारी हुई लिस्ट की बात करें तो स्टार प्लस का मशहूर धारावाहिक अनुपमा एक बार फिर लिस्ट में टॉप पर है। वहीं, कई शोज ने इस हफ्ते टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो ने टॉप 5 में बनाई जगह और रहा इस लिस्ट में जगह पाने में नाकाम-