छोटे पर्दे पर तमाम शोज लोगों का मनोरंजन करने के लिए उपलब्ध हैं। निर्माता, दर्शकों को लुभाने के लिए कहानी में नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आते रहते हैं। यही वजह है कि हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट में दिलचस्प बदलाव देखने को मिलते हैं। जहां कुछ शोज बीते लंबे समय से टीआरपी लिस्ट में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं, तो कुछ अचानक से इस सूची में जगह बनाकर हर किसी को हैरान कर देते हैं। इसी बीच ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने 38वें हफ्ते की टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट) की सूची जारी कर दी है, जो बेहद रोमांचक है। इसमें 'अनुपमा' हमेशा की तरह बढ़त बनाए हुए है। रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' ने भी सूची में दोबारा एंट्री की, जबकि 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' अपने पिछले पायदान से नीचे खिसक गई है। आइए लेटेस्ट टीआरपी सूची पर गौर फरमा लेते हैं-