फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहू के सीरियल से कपिल को तगड़ा झटका, 8वें नंबर पर पटका, देखें TRP की टॉप 10 लिस्ट

Sun, 05 May 2019 03:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kumkum bhagya, the kapil sharma show - फोटो : social media
टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते कई उलटफेर देखने को मिले। एक बार फिर से सास-बहू सीरियल टॉप पोजिशन पर आ गया है। स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के रहते हुए किसी सीरियल को पहले नंबर पर जगह नहीं मिली थी। यही नहीं शो के खत्म होने के बाद भी यही हाल कायम रहा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
the kapil sharma show - फोटो : social media
इस हफ्ते की लिस्ट पर गौर करें तो दर्शक एक बार फिर पुराने सीरियल की तरफ लौट पड़े हैं। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो को 8वें नंबर से संतोष करना पड़ा। वहीं शिल्पा शेट्टी के डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 को 7वां नंबर मिला है।
विज्ञापन

3 of 5
Kumkum Bhagya - फोटो : file photo
शब्बीर आहलूवालिया और श्रीति झा के मुख्य किरदार से सजा सीरियल कुमकुम भाग्य ने लंबे समय बाद वापसी की है और पहले नंबर पर कब्जा जमाया है। दर्शकों के इंटरेस्ट को बनाए रखने के लिए सीरियल में लीप दिखाया गया। ऐसा लग रहा है मेकर्स का फैसला सही साबित हुआ।

4 of 5
Naagin 3 - फोटो : twitter
एकता कपूर का रियलिटी शो नागिन 3 की टीआरपी में गिरावट देखी गई और 5वें स्थान से ही संतोष करना पड़ा। वहीं एकता कपूर ने भले ही जोरो शोरो के साथ कसौटी जिंदगी के सीजन 2 लेकर आईं लेकिन इसे दर्शकों की वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी। सीरियल को छठा नंबर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kasautii Kapil Naagin - फोटो : file photo
टीआरपी की टॉप 10 लिस्ट:
1.कुमकुम भाग्य
2.कुंडली भाग्य
3.ये रिश्ता क्या कहलाता है
4.कुल्फी कुमार बाजेवाला
5.नागिन 3
6.कसौटी जिंदगी के
7.सुपर डांसर चैप्टर 3
8.द कपिल शर्मा शो
9.तुझसे है राब्ता
10.गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें