फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में कपिल को हुआ सबसे बड़ा नुकसान तो एकता कपूर के शो को हुआ फायदा, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 08 Mar 2019 06:06 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kasautii Kapil Naagin - फोटो : file photo
किसी भी सीरियल की 'कसौटी' उसकी टीआरपी तय करती है। इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस नंबर पर रहा तो कौन सा सीरियल टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हुआ, इस बार की बार्क रिपोर्ट में काफी उठा-पटक देखने को मिला है। हर बार की तरह इस बार भी डेली सोप के ऊपर रियलिटी शो भारी पड़ा तो वहीं एकता कपूर के सीरियल के जबरदस्त ड्रामे ने कसौटी को टॉप 10 में एंट्री दिला दी। तो चलिए हम आपको पूरे हफ्ते की बार्क रिपोर्ट बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
बीते कई हफ्तों से रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) नंबर एक की पोजीशन पर बरकरार है। इस बार भी इस सीरियल की टीआरपी काफी अच्छी और नंबर एक के पायदान पर काबिज है। टीआरपी के मामले में दूसरे नंबर पर एक और रियलिटी शो ने एंट्री मारी है। इस शो का नाम 'सुपर डांसर्स' (Super Dancers) है। तीसरे नंबर पर इस बार एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' (Naagin 3) रहा। कुछ महीने पहले की बात करें तो यह सीरियल हमेशा नंबर एक की पोजीशन पर बरकरार था लेकिन टीआरपी में गिरावट की वजह से यह शो अब तीसरे नंबर पर आ गया है।
विज्ञापन

3 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Sony Tv
चौथे नंबर पर 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) है। कपिल के कमबैक के बाद से लगातार यह शो टॉप 5 में बरकरार है। इस शो की टीआरपी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस कपिल की वापसी से कितने खुश हैं। पांचवें नंबर पर 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) सीरियल रहा। छठे नंबर की बात करें तो इस पर 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' (Kullfi Kumarr Bajewala) सीरियल है। इस वक्त सीरियल में कुल्फी, सिकंदर और अमायरा पर फोकस किया जा रहा है। शो में कुल्फी को ढूंढने की सिंकदर की कोशिश रास आ रही है जिसका असर टीआरपी में देखने को मिल रहा है। 

4 of 5
Divya Drishti - फोटो : twitter
सातवें नंबर पर नया सीरियल 'दिव्य-दृष्टि' (Divya Drishti) है। यह सीरियल हाल ही में शुरू हुआ है और आते ही टॉप 10 में जगह बना ली है। इस लिस्ट में आठवें नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल है। पहले यह सीरियल कुछ नंबर ऊपर था लेकिन धीरे-धीरे इस सीरियल की टीआरपी में गिरावट देखी जा रही है। नौवें नंबर पर 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) सीरियल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : file photo
इस सीरियल में अनुराग और कोमोलिका की शादी दिखाई जा चुकी है तो वहीं प्रेरणा का अनुराग के घर में आकर रहना लोगों को पसंद आ रहा है। आखिर में यानी कि 10वें नंबर पर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो रहा। इस बार की टीआरपी लिस्ट में सबसे ज्यादा सरप्राइजिंग एंट्री एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2'की रही। इस सीरियल की ढीली शुरुआत हुई थी उसके बाद टॉप 10 में आने का पूरा श्रेय सीरियल में चल रहे ड्रामे को जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें