फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल और 'नागिन 4' का बुरा हाल, सास-बहू सीरियल ने फिर मारी बाजी, देखें TRP की टॉप 10 लिस्ट

Sat, 14 Mar 2020 12:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
TRP list - फोटो : social media
बार्क की इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। पहले पोजिशन की बात करें तो कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कपिल शर्मा का शो इस हफ्ते भी टॉप 10 लिस्ट से बाहर है। एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 4' का भी बुरा हाल है। पिछले सीजन की तरह इस सीजन में ये शो दर्शकों को बांधें रखने में नाकाम हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन सा शो किस स्थान पर रहा।
विज्ञापन

2 of 5
Khatron Ke Khiladi - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
सास-बहू सीरियल 'कुंडली भाग्य' इस हफ्ते पहले नंबर पर है। सीरियल लंबे समय से टॉप पर बना हुआ है। दूसरे नंबर पर रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' को जगह मिली है। जबकि पिछले हफ्ते इस जगह सीरियल 'नागिन 4' था। सीरियल की गिरती टीआरपी का ही नतीजा है कि आने वाले समय में कॉन्सेप्ट में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। 'बिग बॉस 13' में नजर आईं अभिनेत्री रश्मि देसाई की 'नागिन' में एंट्री हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे नंबर पर सीरियल 'कुमकुम भाग्य' है। पिछले हफ्ते भी ये सीरियल इसी नंबर पर था। डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' चौथे नंबर पर है। कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने अपनी पकड़ बनाए रखी है और पांचवें नंबर पर रहा।

4 of 5
Naagin 4 - फोटो : file photo
स्टार प्लस पर प्रसारित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को छठा नंबर मिला। वहीं सीरियल 'छोटी सरदारनी' सातवें नंबर पर रहा। कपिल शर्मा के शो को इस हफ्ते आठवें पोजिशन से ही संतोष करना पड़ा। नौवें नंबर पर सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' और दसवें नंबर पर 'नागिन 4' है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kumkum Bhagya
ये हैं इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट-
1.कुंडली भाग्य
2.खतरों के खिलाड़ी 10
3.कुमकुम भाग्य
4.इंडियाज बेस्ट डांसर
5.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
6.ये रिश्ता क्या कहलाता है
7.छोटी सरदारनी
8.द कपिल शर्मा शो
9.ये रिश्ते हैं प्यार के 
10. नागिन 4

हाथों में हाथ डाले मुंबई की सड़कों पर घूमते दिखे अर्जुन-मलाइका, मीडिया को देख ऐसे किया रिएक्ट

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें