फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Villains: किलविश से लेकर ठाकुर सज्जन सिंह तक टीवी पर नजर आए कई विलेन, जानिए कौन-कौन डराने में हुआ कामयाब

Sat, 01 Feb 2025 12:50 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी सीरियल्स में ज्यादातर महिला किरदारों के ईद-गिर्द कहानी घूमती है। साथ ही टीवी सीरियल्स में वैंप के रोल को ही ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। इसके बावजूद टीवी पर कई ऐसे खलनायक यानी विलेन भी नजर आए, जो दर्शकों को डराने में कामयाब हुए। 
 
विज्ञापन
1 of 6
सुरेंद्र पाल सिंह, अनुपम श्याम, करणवीर बोहरा, सुदेश बेरी - फोटो : अमर उजाला

साल 2000 की बात हो या उसके बाद के सीरियल्स की, इस दौरान कई विलेन छोटे पर्दे पर ऐसे भी नजर आए जो दर्शकों की नफरत हासिल करने में कामयाब रहे। कई टीवी एक्टर्स ने ऐसे विलेन के रोल किए जिन्हें देख दर्शक खूब डरे। जानिए, ऐसे ही टीवी सीरियल्स के विलेन और उन्हें निभाने वाले एक्टर्स के बारे में।

विज्ञापन

2 of 6
किलविश के किरदार में सुरेंद्र पाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सुरेंद्र पाल सिंह  
सीरियल ‘शक्तिमान’ में मुकेश खन्ना ने लीड रोल किया था, जिसे काफी पसंद किया गया। इस सीरियल में शक्तिमान का सामना तमराज किलविश नाम के विलेन से होता रहता है। किलविश का फेमस डायलॉग था- ‘अंधेरा कायम रहे’। वह दुनिया में बुराई और अंधेरा फैलाना चाहता था। इस किरदार को एक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने निभाया। एक्टर सुरेंद्र पाल ने अब तक टीवी और फिल्मों में कई किरदार निभाए हैं, लेकिन आज भी लोग उन्हें किलविश के नाम से जानते हैं। दरअसल, किलविश किरदार के कारनामे और लुक इतना भयानक रहा कि दर्शकों के जेहन में वह आज भी बसा हुआ है।

 

विज्ञापन

3 of 6
करण वीर बोहरा - फोटो : इंस्टाग्राम

करण वीर बोहरा 
साल 2011 में एक सीरियल ‘दिल से दी दुआ सौभाग्यवती भव:’ में विराज डोबरियाल का किरदार एक्टर करण वीर बोहरा ने निभाया था। यह किरदार अपनी पत्नी को बहुत ही ज्यादा परेशान करता था, एक साइको किस्म का कैरेक्टर था। करण वीर ने इस किरदार को इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि दर्शकों को उनसे असल में ही नफरत होने लगी। इसके बाद भी करण वीर ने कई नेगेटिव रोल टीवी पर किए लेकिन विराज के किरदार के लिए उन्हें ज्यादा याद किया जाता है। 

4 of 6
अनुपम श्याम - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम श्याम
साल 2009 में सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में एक क्रूर, सख्त ससुर के रोल में अनुपम श्याम नजर आए थे। उन्होंने सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाया था। अनुपम श्याम की लंबी दाढ़ी, बड़ी-बड़ी आंखें और बुलंद आवाज ने इस किरदार को दर्शकों के बीच फेमस कर दिया। सीरियल में अपनी बहू के जीवन को मुश्किलों से भरने में यह किरदार कभी भी पीछे नहीं रहा। 

विज्ञापन

5 of 6
सुदेश बेरी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सुदेश बेरी 
सुदेश बेरी ने फिल्म, टीवी पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। साल 2009 में सीरियल ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ के लोहा सिंह के किरदार में उन्हें अलग ही पहचान मिली। लोहा सिंह अपने परिवार की मान-मर्यादा को बचाने के लिए किसी को भी परेशान करने से पीछा नहीं रहता है। सीरियल में वह अपने बेटे की पत्नी को ही परेशान करता है, उस पर जुल्म करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आकाशदीप सहगल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
आकाशदीप सहगल 
लगभग 25 साल पहले सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ में आकाशदीप सहगल ने अंश गुजराल का किरदार निभाया था। अंश एक एग्रेसिव कैरेक्टर था, उसे जो पाना होता है, उसके लिए गलत रास्ता अपनाने से भी बाज नहीं आता था। वह सीरियल की लीड कैरेक्टर तुलसी (स्मृति ईरानी) और मिहिर वीरानी का बेटा था। सीरियल में यह किरदार पूरी तरह से नेगेटिव रहा। आखिर में अंश गुजराल ने सीरियल में ऐसा काम किया था, जिसकी वजह से तुलसी ही उसको गोली मार देती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें