फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP: नंबर वन पर 'अनुपमा' की बादशाहत कायम, टॉप फाइव में हुई इस शो की एंट्री

Thu, 02 Jun 2022 11:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी में टॉप पांच में जगह बनाने वाले शो - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने टीवी शोज की टीआरपी की सूची जारी कर दी है। 21वें हफ्ते की इस लिस्ट में हर बार की तरह 'अनुपमा' सीरियल पहले नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। वहीं पिछली बार की तुलना में दूसरे से लेकर पांचवें पायदान तक बदलाव देखने को मिला है। इस बार स्टार प्लस का एक शो टीआरपी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरे नंबर पर आ गया है। वहीं इस लिस्ट में एक नए शो की भी एंट्री हुई है। आइए देखते हैं कि इस बार की टीआरपी लिस्ट में किस सीरियल का रहा दबदबा और किसे हुआ नुकसान?
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा का किरदात निभातीं रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमा
टीवी सीरियल 'अनुपमा' एक बार फिर टीआरपी के मामले में नंबर वन पर काबिज है। शुरुआत से ही यह शो लोगों का फेवरेट है। इस बार भी दर्शकों ने भरपूर प्यार देते हुए इसे पहले स्थान पर बनाए रखा है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो में रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : गुम है किसी के प्यार में
गुम है किसी के प्यार में
‘गुम है किसी के प्यार में’ भी एक लोकप्रिय शो है जो टॉप पांच में अपनी जगह बनाने में हमेशा कामयाब रहता है। इस बार इस शो ने बेहरीन प्रदर्शन करते हुए टीआरपी लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। ताजा रैंकिग में यह चौथे पायदान से ऊपर उठकर दूसरे नंबर पर आ गया है। बता दें कि इस शो की रेटिंग में बीते कई समय से गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन इस बार यह सीरियल अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहा है।

4 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
बार्क की रैंकिंग के हिसाब से इस बार टीआरपी में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को नुकसान झेलना पड़ा है। रेटिंग के मुताबिक यह शो इस बार तीसरे नंबर पर है। पिछली बार यह शो दूसरे स्थान पर था जबकि इस बार शो की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

5 of 6
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये है चाहतें
टीवी शो 'ये है चाहतें' पिछले हफ्ते टॉप पांच में दोबारा वापसी करने में सफल रहा था। इस बार भी यह शो लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है, हालांकि इस बार शो को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। इस शो में अकबर काजी और शरगुन कौर लीड रोल में नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुमकुम भाग्य की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुमकुम भाग्य
ताजा रैंकिंग में 'कुमकुम भाग्य' की नई एंट्री हुई है। यह शो पांचवें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा है। पांचवें पायदान के लिए 'कुमकुम भाग्य' और 'इमली' में जबरदस्त टक्कर थी, जिसमें इस शो ने बाजी मारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें