फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी' में फूटी मटकी और 'कपिल शर्मा शो' में गूंजा चक दे इंडिया समेत टीवी की फटाफट खबरें

Wed, 12 Aug 2020 05:50 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
खतरों के खिलाड़ी, सलीम-सुलेमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
युवा दिवस पर अंजली की सलाह
टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन (Mere Dad Ki Dulhan)' में वरुण बडोला (Varun Badola) और श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के साथ अहम भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री अंजली तत्रारी (Anjali Tatrari) युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'सपना हर कोई देखता है और उन्हें पूरा करने की कोशिश भी करता है। लेकिन, सपने तभी पूरे होते हैं जब हम सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। मैं हमेशा से अभिनय में अपना नाम कमाना चाहती थी। इसलिए, मैंने कुछ विज्ञापनों से अपनी शुरुआत की। जब मुझे इस शो में निया का किरदार मिला तो यह मेरा टर्निंग प्वाइंट रहा। इसके लिए मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली समझती हूं। जिंदगी आपके परिश्रम को हमेशा पुरस्कृत करती है।'
विज्ञापन

2 of 5
सलीम-सुलेमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'द कपिल शर्मा शो' में सलीम-सुलेमान
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद टीवी धारावाहिकों के साथ रियलिटी शोज की शूटिंग भी शुरू हुई है। इनमें 'द कपिल शर्मा शो' की शुरुआत हुई लॉकडाउन के हीरो रहे सोनू सूद (Sonu Sood) से। अब जब देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा होगा, उस वक्त 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में भी माहौल देश भक्ति से भरा ही होगा। इस मौके पर शो में शिरकत करेगी देश की जानी-मानी संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान (Salim-Sulaiman)। अपनी प्रस्तुतियों से ये इस शो में देशभक्ति का तड़का लगाएंगे साथ ही शो के होस्ट कपिल शर्मा अपने चिर परिचित अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
बॉस्को मार्टिस - फोटो : सोशल मीडिया
बॉस्को मार्टिस (Bosco Martis) पर बरसा प्यार
जाने-माने कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस फिल्म 'रॉकेट गैंग (Rocket Gang)' के साथ निर्देशन में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म का अभी सिर्फ एक मोशन पोस्टर की रिलीज हुआ है जिस पर उन्हें भारतीय सिनेमा के जाने-माने कलाकारों से भरपूर बधाई संदेश मिल रहे हैं। इन कलाकारों में अमिताभ बच्चन, वरुण धवन, शाहिद कपूर, जोया अख्तर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विकी कौशल, अनुष्का शर्मा, टाइगर श्रॉफ, राम चरण, अली अब्बास जफर, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन, सिद्धांत चतुर्वेदी, अश्विनी अय्यर तिवारी, सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख और अनिल कपूर जैसे नाम शामिल हैं।

4 of 5
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' में टूटेगी मटकी
टीवी के स्टंट पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया (Khatron Ke Khiladi- Made In India)' का अगला एपिसोड कृष्ण जन्माष्टमी के रंग में रंगा होगा। इस दौरान शो में एक स्टंट मटकी तोड़ने वाला भी रखा जाएगा। उस मटकी को फोड़ने की कोशिश करेंगे लोकप्रिय अभिनेता और इस शो के एक प्रतियोगी करण वाही (Karan Wahi)। वह इस मटकी को किन्हीं दूसरे प्रतियोगियों के कंधों पर चढ़कर नहीं, बल्कि एक क्रेन के सहारे से तोड़ने की जुगत लगाएंगे। हालांकि वह इस कोशिश में कामयाब हो पाएंगे या नहीं? इसके बारे में तो शो देखने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारेगामापा लिटिल चैंप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आर्यनंदा और रानीता की भावपूर्ण प्रस्तुति
टीवी के रियलिटी शो 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स (Sa Re Ga Ma Pa Li'l Champs)' का अगला एपिसोड देश भक्ति के रंग में रंगा होगा। इस दौरान शो में आर्यनंदा (Aryananda) और रानीता बैनर्जी (Ranita Banerjee) 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गीत पर अपनी प्रस्तुति देने वाली हैं। शो में इन दोनों प्रतियोगियों ने अपने अंदाज से सबकी तालियां बटोरीं और खूब तारीफें पाईं। शो में आए मेहमान ने कहा, 'ये दो बच्चे हो सकता है कि नहीं जानते हों लेकिन यही गाना भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) जी ने पंडित नेहरू जी के सामने गाया था। इसे सुनकर वह रोने लगे थे। एक चीज मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि अगर नेहरू जी आज जिंदा होते तो इस प्रस्तुति को देखकर वह फिर से रोने लगते।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें