फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्तेभर सुर्खियों में रही TV की ये 5 बड़ी खबरें, TRP में नंबर 1 रहा ये फेमस सीरियल

Wed, 04 Jul 2018 07:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tv
टेलीविजन खबरों की बढ़ती रुचि को देखकर हम आपके लिए नया कॉलम शुरू करने जा रहे हैं जिसका नाम 'बुद्धू बक्सा' है। इस कॉलम के तहत हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए शुरुआत करते हैं इसकी पहली कड़ी की। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
naagin 3
TRP में नंबर वन बना 'नागिन 3'
इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। 'कुमकुम भाग्य' सीरियल पिछले काफी महीने से टीआरपी के मामले में टॉप नंबर पर बना हुआ था लेकिन अब 'नागिन-3' ने इसे पछाड़ दिया है। इतना ही नहीं धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या का सीरियल 'कुंडली भाग्य' भी 'नागिन-3' के सामने फीका पड़ गया है। हालांकि, टीआरपी के मुकाबले में 'कुमकुम भाग्य' से 'कुंडली भाग्य' आगे है। इसके साथ ही 'डांस दीवाने' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' भी टॉप टीआरपी शोज की लिस्ट में है।  
विज्ञापन

3 of 6
Rubina Dilaik
रुबीना दिलाइक की शादी
टीवी की 'छोटी बहू' यानी रुबीना दिलाइक 21 जून को ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला संग शादी के बंधन में बंध गई थीं। कपल ने 28 जून को मुंबई के जुहू स्थित किशोर कुमार बंगले में रिसेप्शन दिया। इससे पहले लुधियाना में भी एक रिसेप्शन दिया था हालांकि रुबीना और अभिनव शादी के बाद हनीमून पर जा नहीं पाए। शादी के बाद रुबीना की 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास' की सीरियल की शूटिंग पर लौट आई है जिसकी एक तस्वीर खूब वायरल हुई। तस्वीर में रुबीना के हाथ में झाड़ू है और उन्होंने साड़ी पहन रखी है। 

4 of 6
Kapil Sharma
गर्लफ्रेंड संग छुट्टियां मनाने गए कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। कपिल शर्मा का वजन भी काफी बढ़ गया है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ ग्रीस में हैं। कपिल से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 'उनके साथ उनकी मंगेतर गिन्नी भी हैं और फिलहाल वो कुछ हफ्तों तक वहीं रहेंगे। कपिल अपने स्वास्थ्य पर काफी ध्यान दे रहे हैं और वो कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
Dus Ka Dum
सलमान के शो 'दस का दम' की टाइमिंग घटी
सलमान खान की फैन फॉलोइंग ने भले ही उनकी फिल्म 'रेस-3' को बॉक्स ऑफिस पर डूबने से बचा लिया लेकिन छोटे पर्दे पर उनकी लोकप्रियता लगातार गिर रही है। सलमान हाल में सोनी चैनल पर रियलिटी शो 'दस का दम' 9 साल बाद लेकर लौटे थे मगर वह दर्शक नहीं जुटा सके। नतीजा यह कि उनके डेढ़ घंटे के शो को मेकर्स ने सीधे-सीधे आधे घंटे कम कर दिया है। शो अब सिर्फ एक घंटे का रह गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karan patel
'ये है मोहब्बतें' स्टार करण पटेल का सपना टूटा
सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के लीड एक्टर करण पटेल असल जिंदगी में जल्द ही पिता बनने वाले थे लेकिन अब एक दुखद खबर है। करण की पत्नी अंकिता भार्गव के पिता अभय भार्गव ने मीडिया को बताया है कि अंकिता का मिसकैरेज हो गया है। उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। बस यही बताया कि अंकिता अब बेहतर महसूस कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो हाल ही में हुए एक टेलीविजन अवॉर्ड समारोह के बाद यह दुर्घटना घटी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें