विशाल ददलानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
घर से शूट किया 'इंडियन आइडल 12' का प्रोमो
टीवी का रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का 12वां सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है। और, इसके जजों में से एक विशाल ददलानी ने इसका एक प्रोमो अपने घर से ही शूट करके प्रतियोगियों को ऑनलाइन इसमें भाग लेने की अपील की है। घर से शूटिंग करने का अनुभव बताते हुए विशाल ने कहते हैं, 'जब मुझे इस शो के लिए संपर्क किया गया तो मैं बहुत उत्साहित था और साथ ही इस बात को लेकर थोड़ा चिंतित भी था कि मौजूदा हालात में यह सारे काम कैसे होंगे? लेकिन, जब मेरी टीम ने मुझे बताया कि इस बार सारी प्रक्रिया डिजिटल रहने वाली है तो मुझे यह एक बढ़िया विकल्प मालूम हुआ। मेरे घर पर तीन लोगों की टीम पूरी सुरक्षा सावधानियों के साथ आई और हमने बहुत सुरक्षित तरीके से इस शो का प्रोमो शूट कर लिया।'