फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: अब तक के सबसे बड़े चक्रव्यूह में फंसे घरवाले, आज खुलेगा छिपा हुआ ये राज

Tue, 02 Jan 2018 12:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस
बिग बॉस के इस हफ्ते में कुछ ऐसा हुआ है कि घरवाले सन्न रह गए हैं। दरअसल, बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को एक बड़ा ही दिलचस्प टास्क दिया था। इसमें घरवालों को खुद को 1 से 6 तक की रैंकिंग देनी थी। 
विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस
आपस में सलाह-मशवरा करने के बाद सभी कंटेस्टेंट ने खुद को 1 से 6 तक रैंकिंग दे दी। इसमें आकाश पहले, पुनीश दूसरे, लव तीसरे, फिर शिल्पा, पांचवे पर हिना और विकास छठे नंबर पर आए। 

पढ़ें- नए साल के साथ खुली बॉबी देओल की किस्मत, दो बड़े बजट की फिल्मों के साथ मोटी फीस भी
विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस
इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि ये एक नॉमिनेशन टास्क है। जिसमें लव, शिल्पा, हिना और विकास नॉमिनेट हो गए हैं। वहीं आकाश और पुनीश फाइनलिस्ट बन गए हैं। ये सुनकर तो सभी कंटेस्टेंट के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पढ़ें- राखी की नहाती हुई फोटो से सोशल मीडिया पर मचा बवाल, अश्लील कमेंट से भरा कमेंट बॉक्स

4 of 6
बिग बॉस
ये नॉमिनेशन टास्क बिग बॉस ने घरवालों को बिना बताए किया था। इसके बाद तो घर का माहौल ही बदल गया। एक ओर आकाश ने शिल्पा से ठीक से बात नहीं की। वहीं हिना और विकास नॉमिनेट होने पर काफी अपसेट हो गए। लेकिन आज बिग बॉस एक और धमाका करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
Bigg Boss 11
दरअसल, इस हफ्ते वोटिंग लाइन बंद है। बिग बॉस ने घरवालों के साथ एक बड़ा मजाक किया है। इस बात का खुलासा बिग बॉस आज करेंगे। वोटिंग लाइन बंद होने से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हफ्ते घर से कोई आउट नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bigg boss 11
लेकिन बिग बॉस कब दांव खेलेंगे कुछ पता नहीं होता। इसलिए अब बिग बॉस में क्या होने वाला है इसके लिए दर्शकों को इंतजार करना पड़ेगा। खबर ये भी है कि इस हफ्ते घर से दो कंटेस्टेंट आउट हो सकते हैं। एक तो हफ्ते के बीच में ही आउट हो जाएगा तो दूसरे को सलमान खुद बाहर निकालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें