कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। मुनमुन ने शो में अपने किरदार से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। एक्टिंग के अलावा मुनमुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी खास तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच साझा करती हैं। फैंस को भी मुनमुन की लेटेस्ट तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में मुनमुन ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें। ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दरअसल, मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन तीन तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में आप देख सकेंगे कि बबीता जी उपर से नीचे तक मिट्टी में लिपटी नजर आ रही हैं। बता दें, मुनमुन ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं जो इंटरनेट पर तापमान बढ़ा रही हैं।