फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: शैलेश लोढ़ा को रिप्लेस करेंगे यह अभिनेता, शो में निभाएंगे तारक मेहता का किरदार

Mon, 12 Sep 2022 12:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के साथ ही इसके कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर है।

विज्ञापन
1 of 4
शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता)  - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के साथ ही इसके कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। यह सीरियल लोगों को इस हद तक पसंद है कि 14 साल बीत जाने के बाद भी इसकी लोकप्रियता आज भी पहले की ही तरह कायम है। यही नहीं बीते कुछ समय से शो के कई कलाकार इसे छोड भी चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी मेकर्स लगातार दर्शकों का मनोरंजन करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। 

 

विज्ञापन

2 of 4
शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कुछ दिनों पहले ही शो के मशहूर कलाकार शैलेश लोढ़ा ने इस सीरियल को अलविदा कह दिया था। ऐसे में सभी नए तारक मेहता का इंतजार कर रहे थे। इसी क्रम में हाल ही में एक अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स को इस शो के मुख्य कलाकार तारक मेहता के लिए नया चेहरा मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता सचिन श्रॉफ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में शैलेश लोढ़ा के रिप्लेस कर सकते हैं।  खबर यह भी है कि एक्टर दो दिन के शो की शूटिंग भी कर चुके हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक मेकर्स या अभिनेता की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन

3 of 4
सचिन श्रॉफ - फोटो : Social media

अभिनेता सचिन श्रॉफ टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता और टेलाविजन के कई मशहूर शोज में नजर आ चुके हैं। एक्टर आखिरी बार ओटीटी की लोकप्रिय और चर्चित वेब सीरीज 'आश्रम' और टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' राजीव की भूमिका में नजर आए थे। वहीं, शैलेश लोढ़ा की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि एक्टर अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं थे। उन्हें ऐसा महसूस होने लगा था कि उनके समय और तारीखों का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो रहा है। साथ ही यह भी बताया गया कि इस शो की वजह से एक्टर अन्य अवसरों को हासिल नहीं कर पा रहे थे। 

विज्ञापन

4 of 4
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता के शो छोड़ने के बाद सीरियल के मेकर्स और अन्य कलाकारों ने उन्हें मनाने की भी काफी कोशिशें कीं, लेकिन एक्टर ने अपना फैसला नहीं बदला। बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते लंबे समय से सुर्खियों में छाया हुआ। बीते कुछ समय के शो छो कई कलाकार अलविदा कह चुके हैं। इन कलाकारों में शो में दया बेन का मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी और फिर अंजली भाभी यानि नेहा मेहता ने भी आपसी अनबन के चलते शो को छोड़ दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें