जेठालाल, दयाबेन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान असित मोदी ने कहा है कि, 'मैं समझ सकता हूं कि अब दर्शक भी दयाबेन का इंतजार करते-करते थक चुके हैं। वो भी शो में उनकी वापसी चाहते हैं और मैं उनकी भावनाओं को समझता हूं। मैं भी उन्हें वापस शो में देखना चाहता हूं। एक दर्शक के नजरिए से बोलूं तो मैं भी दयाबेन को शो में वापस चाहता हूं, लेकिन इस महामारी के दौरान कुछ चीजें संभव नहीं हो पा रही हैं। लोगों को अगले दो तीन महीनों तक और मेरा साथ देना होगा। मैं उनसे विनती करता हूं कि वो हमारी परेशानी समझें।'