फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: वीकेंड पर सलमान पलट देंगे पूरा गेम, विनर कंटेस्टेंट को बाहर निकाल लव को करेंगे सेफ

Wed, 13 Dec 2017 04:00 PM IST
amarujala.com- Presented By: भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस
बिग बॉस के घर में अब सिर्फ 9 लोग बचे हैं। दर्शक ये अंदाजा लगा चुके हैं कि इन 9 कंटेस्टेंट्स में से टॉप 5 कौन से होंगे। इनमें शिल्पा, विकास, हिना, हितेन और अर्शी का नाम सामने आ रहा है। लेकिन आज हम आपको बेहद चौंकाने वाली बात बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बिग बॉस
इस बार घर से बेघर होने के लिए शिल्पा, लव, प्रियांक और हितेन नॉमिनेट हो गए हैं। दर्शकों को लग रहा होगा कि इस बार लव घर से बेघर हो जाएंगे। लेकिन नहीं, लव लंबी पारी खेलेंगे क्योंकि इस बार घर से वो नहीं बल्कि हितेन आउट होंगे।
  .@lostboy54 has some valuable advice for Arshi Khan. Keep watching #BB11 to catch all the drama! #BBUnseenAction pic.twitter.com/Atj4m7OQvQ — Bigg Boss (@BiggBoss) December 12, 2017

 
विज्ञापन

3 of 7
बिग बॉस
लगा न झटका। जी हां, बॉलीवुड लाइफ छपी खबर के अनुसार, हितेन को सबसे कम वोट मिले हैं। वहीं शिल्पा के बाद लव सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट बन गए हैं। इसलिए मेकर्स लव को फाइनल तक लेकर जाएंगे।

पढ़ें- Bigg Boss 11: घर में Kiss पर मचा बवाल, 150 कैमरों के सामने आकाश ने पार की बेशर्मी की हदें

4 of 7
बिग बॉस
गुड़गांव के रहने वाले लव त्यागी पेप्सी कंपनी के एंप्लॉय हैं। जब वो पड़ोसी घर में थे तभी से दर्शकों को काफी पसंद हैं। उजब वो मुख्य घर में आए तब वो घर में दिखना बंद हो गए। हिना के साथ दोस्ती करना उन्हें महंगा पड़ रहा है लेकिन वो ये दोस्ती तोड़ना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
bigg boss
वोटिंग की बात करें तो सबसे ज्यादा वोट शिल्पा शिंदे को मिल रहे हैं। दूसरे नंबर पर लव और तीसरे नंबर पर प्रियांक हैं। सबसे कम वोट हितेन को मिले हैं। लव को दर्शक इसलिए भी पसंद कर रहे हैं क्योंकि वो हर किसी के साथ अच्छे से पेश आते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
बिग बॉस
लव की आजतक किसी से बड़ी लड़ाई नहीं हुई है। हालांकि इसका उन्हें थोड़ा नुकसान भी हुआ है। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसलिए इस बार लव सेफ और हितेन घर से बाहर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Bigg Boss
हितेन के घर से बाहर होने का एक बड़ा कारण ये भी है कि वो विकास के फॉलोवर बन गए हैं। उन पर इल्जाम लग रहे हैं कि वो अपने मन से गेम नहीं खेल रहे हैं। जो विकास कहते हैं हितेन वही करते हैं। हाल ही में ये भी खुलासा हुआ था कि उन्होंने शिल्पा को सेव किया लेकिन अर्शी से झूठ बोला कि उन्होंने उन्‍हें बचाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें