फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुपर डांसर 4’ के फिनाले में दिखेगा शिल्पा का ये अनोखा रूप, मुकाबले में उतरेंगे ये पांच फाइनलिस्ट्स

Wed, 06 Oct 2021 09:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सुपर डांसर-चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कभी शिल्पा शेट्टी की गैरमौजूदगी तो कभी सेट पर मौजूद सितारों के धमाल की वजह से इस सीजन में लगातार चर्चा में रहा किड्स डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ इस सप्ताहांत अपने उत्कर्ष पर होगा। शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट्स यानी कि सुपर 5 - फ्लोरिना गोगोई (जोरहाट, असम) और सुपर गुरु तुषार शेट्टी, ईशा मिश्रा (नई दिल्ली) और सुपर गुरु सोनाली कर, संचित चन्ना (पंजाब) और सुपर गुरु वर्तिका झा, पृथ्वीराज (बेलगाम, कर्नाटक) और सुपर गुरु सुभ्रनील पॉल, नीरजा (होशंगाबाद, एमपी) और सुपर गुरु भावना खंडूजा अपना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और सुपर डांसर का खिताब जीतने के लिए दिन रात तैयारी में जुटे हुए हैं। इस सीजन में कई बार टीआरपी के टॉप 5 शोज में जगह बनाने में कामयाब रहे डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ का फिनाले 9 अक्तूबर को रात 8 बजे खेला जाएगा।

विज्ञापन

2 of 5
कुमार शानु- शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ के फिनाले के बारे में शिल्पा शेट्टी कहती हैं, "मैं नचपन के इस महामहोत्सव की प्रतीक्षा कर रही हूं क्योंकि मेरा मानना है कि ये टेलीविजन के इतिहास में अब तक के सबसे बढ़िया फिनाले एपिसोड्स में से एक होने जा रहा है। हमारे नन्हे फाइनलिस्ट्स ने सप्ताह दर सप्ताह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के बाद अपनी सही पोजीशन हासिल की है। मैं भी सभी का हमारे साथ जुड़ने और डांस का जश्न मनाने के लिए गर्मजोशी से स्वागत करना चाहती हूं जिसमें पावरफुल परफॉर्मेंस, मनोरंजक एक्ट्स और ढेर सारे सरप्राइजेस होंगे।"

विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी, शिल्पा शेट्टी, गीता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यहां इस ऐतिहासिक ग्रैंड फिनाले के लिए मंच सजकर तैयार है जिसमें जानकारी के मुताबिक न सिर्फ कंटेस्टेंट्स और उनके सुपर गुरुओं की 60 से ज्यादा अलग-अलग डांस परफॉर्मेंस होंगी, बल्कि फिनाले में दर्शकों को शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का भी अलग ही जलवा मंच पर दिखेगा। वह इस फिनाले के लिए अपनी प्रस्तुतियों के लिए लगातार रिहर्सल भी कर रही हैं। इस रिहर्सल में शामिल लोग बताते हैं कि फिनाले में शिल्पा शेट्टी एक खास एक्ट करेगी, जिसकी थीम 'जल देवी' रखी गई है।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो की मशहूर जज गीता कपूर कहती हैं, “मैं शुरू से ही सुपर डांसर को जज कर रही हूं और इस शो में जिस तरह की बहुमुखी प्रतिभाएं मेरे सामने आई हैं, वे बेमिसाल हैं। नचपन का महामहोत्सव 9 अक्टूबर को प्रसारित होगा और इसी के साथ यह देखने की बेताबी बहुत ज्यादा है कि टॉप 5 फाइनलिस्ट्स में से कौन ये प्रतिष्ठित खिताब जीतेगा। इस सीजन में सभी बच्चे और सुपर गुरु अपने-अपने तरीके से शानदार हैं और मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी- तब्बू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ के एक और जज फिल्म निर्देशक अनुराग बसु कहते हैं, "मेरा मानना है कि ये शो अब तक एक कार्निवल की तरह रहा है और ग्रैंड फिनाले - नचपन का महोत्सव एक त्यौहार की तरह है जिसका हम सभी को इंतजार है। मैं भी पावरफुल परफॉर्मेंस देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। आखिरकार छह महीने तक चली कड़ी मेहनत के बाद हमें अपने ‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ का विजेता मिलेगा।"

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें