फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास गुप्ता के 'चालू' कहने पर भड़क गई थीं हिना, अब खुद कर रही हैं वहीं काम, वजह भी जान लें

Wed, 18 Jul 2018 11:51 AM IST
हर्षिता, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hina Khan
रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' खत्म होते ही एक्ट्रेस हिना खान को एक के बाद एक कई अवॉर्ड्स मिले। मगर छह महीने तक ना तो उन्हें किसी फिल्म या टीवी शो का इतना धांसू ऑफर मिला कि उसे झट से कबूल कर लिया जाए, ना ही उनका किसी विज्ञापन या म्यूजिक वीडियो में दिखीं। मगर शो के कई कंटेस्टेंट्स जैसे प्रियांक शर्मा, शिल्पा शिंदे और सपना चौधरी ने इतने दिन में ही टीवी से लेकर फिल्मों तक में धूम मचा दी। अब जाकर टीवी की लोकप्रिय बहू हिना का पहला कमर्शियल म्यूजिक वीडियो 'भसूड़ी' लॉन्च हुआ है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Hina Khan
'भसूड़ी' में हिना खान एक ऐसी लड़की के किरदार में दिख रही हैं, जो चालू है और एक साथ तीन-तीन लड़कों को डेट करती है। पर्दे पर उन्हें ऐसा करने में कोई बुराई नजर नहीं आई। मगर रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में जब प्रतिद्वंद्वी विकास गुप्ता ने उन्हें एक झगड़े के दौरान चालू लड़की कहा था तो वह भड़क गई थीं। इस बात को लेकर उन्होंने विकस गुप्ता को खूब खरी-खोटी सुनाई थी और नसीहत भी दी थी कि एक लड़की के लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल करना गलत है।
विज्ञापन

3 of 5
Hina Khan
हिना खान ने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा जैसी सशक्त महिला का किरदार निभाया था। रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी उन्होंने अपनी ऐसी ही छवि बरकरार रखी। मगर बिग बॉस से बाहर आते ही उन्होंने इसके विपरीत छवि की लड़की वाला रोल किया। दिल्ली में म्यूजिक वीडियो की लॉन्चिंग के वक्त उनसे सवाल किया कि ऐसी लड़की का किरदार निभाकर क्या वह इसे बढ़ावा नहीं दे रहीं? इस पर हिना खान ने दो टूक में कहा कि वह एक एक्टर हैं और यह उनका काम है।


 

4 of 5
Hina Khan
हिना खान ने कहा, 'अगर कोई अभिनेता फिल्म में अपराधी बनता है तो इसका ये मतलब कतई नहीं है कि वह उसे बढ़ावा दे रहा है। अभिनय करना मेरा काम है और मैंने बस एक किरदार निभाया है।'  बता दें कि हिना खान के म्यूजिक वीडियो 'भसूड़ी' को गायक सोनू ठुकराल ने गाया है। वहीं, परधान का रैप गाने में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hina Khan
हिना खान जल्द शॉर्ट फिल्म 'स्मार्टफोन' में नजर आएंगी। इसके अलावा एकता कपूर ने उन्हें सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में 'कमोलिका' का रोल भी ऑफर किया है जिस पर वह फिलहाल विचार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द कुछ और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें