फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, Bigg Boss 11 में बेशर्मी की हदें पार करने वाली बंदगी की कैसे हुई थी एंट्री

Mon, 04 Dec 2017 08:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'बिग बॉस 11' का ये सीजन कई मायनों में अलग था। वैसे तो हर सीजन में लव स्टोरी बनी। अश्लील बातचीत और किसिंग सीन हुए। मगर इस बार तो अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गई। यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर बिग बॉस की जमकर आलोचना की थी।
विज्ञापन

2 of 5
इस सीजन में बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा ने जमकर अति मचाई। लाज-शर्म को ताक पर रख दोनों सोफा, कभी बाथरूम तो कभी बेडरूम में इंटीमेंट होते देखे गए। बेटी बंदगी की ऐसी हरकतें देख सदमे में आए पिता को अस्पताल में भर्ती कराने तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन

3 of 5
वहीं, दूसरी तरफ शो के ऑडिशन के दौरान बंदगी ने जो भी कुछ कहा था, वो सामने आ गया है। जो सवाल पूछे गए उनका बंदगी ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ जवाब दिया। इसी दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोल दिये।

4 of 5
बंदगी ने बताया कि वह अपने पापा की वजह से बिग बॉस में जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं स्कूल में अच्छी स्टूडेंट थी, इंजीनियर बनी, कई ब्यूटी पेजेंट्स भी जीते, लेकिन पापा ने कभी मेरी पीठ नहीं थपथपाई। मैं चाहती हूं कि पापा मुझे बिग बॉस में देखें, पूरे 100 दिन उनसे दूर मैं किस तरह सरवाइव करती हूं, वह देखकर उन्हें मुझ पर जरूर यकीन होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर बंदगी कालरा ने बताया कि उनकी लड़कियों से बिलकुल भी नहीं पटती। उनका मानना है कि उनसे लड़कियां जलती हैं इसलिए उन्हें एवॉइड करती हैं। इसके विपरीत लड़कों से उनका रिश्ता बहुत अच्छा रह। बंदगी ने कहा कि उन्हें झूठ बोलने वाले और शो ऑफ करने वाले लोगों से चिढ़ है। उन्होंने कहा, 'मैंने चार साल हॉस्टल में बिताए हैं इसलिए लोगों में फर्क करना, कौन कैसे है ये आसानी से समझ जाती हूं। अपनी इसी खूबी की वजह से मैं 'बिग बॉस-11' में आराम से रह लूंगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें