हंसे के ठहाके लगाने और आपको गुदगुदाने एक बार फिर से 'खिचड़ी' सीरियल टेलीविजन पर आना वाला हैं। ये खबर तो जरूर सुनी होगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर देने वाले हैं जिसे सुनकर आप ये जरूर कह सकते हैं कि इसे कहते हैं हंसी का डबल डोज।
पढे़ं- मां बनने के बाद सामने आया ईशा देओल का बोल्ड लुक, वायरल हुई तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 5
Khichdi
कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी इस बार सीरियल में फेमस एक्ट्रेस रेणुका सहाणे नजर आएंगी। वहीं अब कहा जा रहा है 'साराभाई वर्सेज साराभाई' सीरियल 'खिचड़ी' के तीसरे सीजन से जुड़ेगा। हालांकि ये अभी तक साफ नहीं हुआ है कि ऐसा एक एपिसोड के लिए किया जाएगा या फिर यही स्टोरी लाइन होगी।
पढे़ं- इस फेमस एक्टर के कारण डिप्रेशन में जा सकती थीं जैस्मिन, एक खास शख्स ने की मदद
विज्ञापन
3 of 5
Khichdi
इन दोनों सीरियल के प्रोड्यूसर जी डी मेहता ने ये बात कही। उन्होंने कहा 'इन दोनों सीरियल को एक साथ दिखाया जाएगा यानी कि इनका मर्जर होगा। दोनों शोज एक दूसरे से मिलते जुलते हैं जिसे एक साथ देखना फैंस के लिए भी हंसी का डबल डोज जैसा होगा।'
पढे़ं- तुषार की क्रिसमस पार्टी में अचानक पहुंच गया ये खास सेंटा, तस्वीरें वायरल
4 of 5
Sarabhai vs Sarabhai
कहा जा रहा है कि सीरियल में साराभाई फैमिली और पारिख फैमिली एक दूसरे के दूर के रिलेटिव होंगे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कैसे साराभाई की माया और पारिख की हंसा की जोड़ी आपस में मिलकर धमाल मचाएगी।
पढे़ं- Bigg Boss 11: हिना खान का समर्थन करने पर इस एक्स कंटेस्टेंट पर फूटा गुस्सा, कुत्ते से कर दी तुलना
आपको बता दें कि इस सीरियल पहला सीजन साल 2002 में आया था। इसके बाद साल 2005 में दूसरा सीजन 'इंस्टेंट खिचड़ी' के नाम से शुरू हुआ था। अब इसका तीसरा सीजन जल्द शुरू होने के लिए तैयार है। इसमें सभी पुराने कलाकार काम कर रहे हैं। अनंग देसाई, राजीव मेहता, सुप्रिया पाठक और वंदना पाठक भी सीरियल में नजर आएंगी लेकिन इसके साथ ही रेणुका शहाणे भी शो में दिखेंगी।
पढे़ं- Bigg Boss 11: प्रियांक ने हिना के बारे में किया सबसे बड़ा खुलासा, सुनकर अर्शी की हुई ये हालत