फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद एपिसोड में सिमट गए ये सीरियल, बुरी तरह हुए फ्लॉप

Thu, 28 Jul 2016 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टेलीविजन की दुनिया से हर घर का एक अलग जुड़ाव रहता है। कई महिलाएं तो टीवी सीरियल के परिवार को ही अपना परिवार समझने लगती हैं। कभी कभी तो उस परिवार की समस्याओं को भी वो अपना समझने लगती हैं। ये सीरियल उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन जाता है। लेकिन कुछ टीवी सीरियल ऐसे होते हैं जो कब शुरू होते हैं और कब खत्म हो जाते हैं पता ही नहीं चलता। चंद एपिसोड में इनकी जिंदगी सिमट जाती है। जानते हैं कुछ ऐसे ही टीवी शोज के बारे में।
विज्ञापन

चंद एपिसोड में सिमट गए ये सीरियल, बुरी तरह हुए फ्लोप

2 of 7
कवच..काली शक्तियों से
कवच की शुरुआत कलर्स चैनल पर बड़े ही धूमधाम से हुई। पहले ही सप्ताह में यह नंबर 1 पर पहुंच गया लेकिन इसके बाद अचानक ही इसकी टीआरपी गिरने लगी। इस सीरियल में दैविक शक्तियों के प्रयोग के बाद भी सीरियल को बचाया न जा सका और ये जल्द ही समाप्त होने वाला है। इस सीरियल में मोना सिंह, विवेक दाहिया और महक चहल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके बावजूद सीरियल दर्शकों पर अपना जादू नहीं बिखेर सका।
 
विज्ञापन

चंद एपिसोड में सिमट गए ये सीरियल, बुरी तरह हुए फ्लोप

3 of 7
तमन्ना
स्टार प्लस पर आने वाली तमन्ना सीरियल धरा की जिंदगी और उसके क्रिकेटर बनने के सपने पर आधारित थी। सीरियल की कहानी भी थोड़ी हटके थी पर दर्शकों पर ये कोई कमाल नहीं कर पाई।

चंद एपिसोड में सिमट गए ये सीरियल, बुरी तरह हुए फ्लोप

4 of 7
अधूरी कहानी हमारी
एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल अधूरी कहानी हमारी पुर्नजन्म और धार्मिक विश्वासों पर आधारित थी लेकिन इसे शुरू होने के कुछ दिनों के अंदर ही बंद कर देना पड़ा। दर्शकों ने इस सीरियल को बिल्कुल पसंद नहीं किया।
 
विज्ञापन

चंद एपिसोड में सिमट गए ये सीरियल, बुरी तरह हुए फ्लोप

5 of 7
दहलीज
स्टार प्लस पर दहलीज की शुरुआत काफी शानदार हुई थी लेकिन ये कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। इसे जल्द ही निपटाना पड़ा। हालांकि शो के निर्माताओं को इससे काफी उम्मीदें थीं पर ये ऐसा कुछ जादू नहीं बिखेर पाई।
विज्ञापन

चंद एपिसोड में सिमट गए ये सीरियल, बुरी तरह हुए फ्लोप

6 of 7
वो तेरी भाभी है पगले
सब टीवी पर आने वाले हांस्य सीरियल वो तेरी भाभी है पगले की शुरुआत अच्छी थी पर उसके बाद सीरियल में से हंसी कहीं खो गई। दर्शकों को जबरदस्ती हंसाने की कोशिश की गई। इसके चलते सीरियल को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद एपिसोड में सिमट गए ये सीरियल, बुरी तरह हुए फ्लोप

7 of 7
प्यार को हो जाने दो
बालाजी टेलीफिल्म्स ने मशहुर एक्टर्स मोना सिंह और इकबाल खान के साथ सोनी टीवी पर प्यार को हो जाने दो सीरियल की शुरुआत की थी लेकिन अफसोस की ये सीरियल 3 महीने से ज्यादा चल ही नहीं सका। इस सीरियल को किसी तरह से खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें