यूं तो टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हुए हैं जिन्हें सेट पर ही प्यार हो गया और फिर शादी के बंधन बंध गए। लेकिन इनमें से कुछ की प्रेम कहानियां इतनी दिलचस्प हैं कि उन्हें जानकर कोई भी हैरान हो सकता है। इस वैलेंटाइन डे पर हम आपको बताने जा रहे हैं टीवी के उन 5 सेलिब्रिटीज की लव स्टोरी जिनका प्यार कभी कम नहीं होता और दर्शकों का खूब मनोरंजन भी होता है।
विज्ञापन
2 of 6
दीपिका कक्कड़ शोएब इब्राहिम
- फोटो : अमर उजाला
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
बिग बॉस-12 की विनर दीपिका कक्कड़ ने पिछले साल ही अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से मुस्लिम रीति-रिवाज से (22 फरवरी) शादी कर ली थी। ये दीपिका की दूसरी शादी थी इससे पहले दीपिका रौनक मेहता की बीवी थीं लेकिन उनकी शादी 2 साल भी नहीं चल पाई थी। दीपिका और शोएब ने साथ में 'ससुराल सिमर का' सीरियल में एक्टिंग की थी।
विज्ञापन
3 of 6
रोशेल राव और कीथ सिकेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोशेल राव और कीथ सिकेरा
बिग बॉस के पॉपुलर कपल और मॉडल-एक्टर जोड़ी रोशेल राव-कीथ सिकेरा ने पिछले साल गोवा में शादी की। कीथ की पहली शादी टीवी एक्ट्रेस सम्युकता से हुई थी। जो 6 साल तक ही चल पाई थी। अब कीथ और रोशेल अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं।
4 of 6
रवि दुबे सरगुन मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि दुबे और सरगुन मेहता
टीवी के फेमस लव बर्ड्स रवि दुबे और सरगुन कई वैलेंटाइन्स डे एक साथ सेलिब्रेट कर चुके हैं। रवि और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात दिल्ली में सीरियल 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी। शूटिंग करते हुए दोनों की दोस्ती हुई और फिर कुछ सालों बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
5 of 6
सुयश राय किश्वर मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
सुयश राय और किश्वर मर्चेंट
टीवी एक्टर सुयश और किश्वर 2010 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने 2016 में शादी कर ली। टीवी पर दोनों ने एक सीरियल के लिए मां-बेटे का रोल भी अदा किया था। काम करते-करते दोनों में प्यार हुआ फिर शादी हो गई।
टीवी की सबसे जानी-मानी जोड़ी में से एक विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर एक्टिव होने की वजह से अक्सर बनी रहती है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ से ऑडियंस का दिल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। वैसे तो दिव्यांका और उनके पति विवेक टीवी की दुनिया के क्यूट कपल में से एक हैं। लेकिन विवेक भी आम पतियों की तरह अपनी पत्नी को सताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।