भारत और पाकिस्तान के बीच के फासले किसी से छिपे नहीं हैं। दोनों देश के रिश्ते ज्यादा खास नहीं है और इस जंग का असर सिनेमा पर भी दिखता है। पाकिस्तान से भारत में कई ऐसे कलाकार आते हैं, जो बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं और यहां आकर उन्होंने नाम भी कमाया है। लेकिन पाकिस्तान में कई भारतीय टीवी सीरियल्स और रियलिटी शो को बैन किया गया है। आइए आपको उन सीरियल्स और इनके बैन होने का कारण बताते हैं।