फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में बैन हैं भारत के ये 7 सुपरहिट सीरियल, सलमान खान का ये पॉपुलर शो भी नहीं होता टेलीकास्ट

Mon, 26 Mar 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Tv Serial
भारत-पाक के बीच जंग सिर्फ बॉर्डर पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और टीवी को लेकर कई तमाम बातों पर दोनों में भारी बहस जारी है। जहां एक तरफ पाकिस्तानी एक्टर्स हिंदी फिल्म सिनेमा में नजर आते हैं तो वहीं देश के कुछ सुपरहिट शोज और सीरियल पाकिस्तान में पूरी तरह से बैन हैं...आइए जानते हैं इनके बारे में....
विज्ञापन

भाबी जी घर पर हैं

2 of 8
भाभी जी घर पर हैं - फोटो : amar ujala
शिल्पा शिंदे ‘भाभी जी घर पर हैं’ टीवी सीरियल से इस कदर पॉपुलर हुईं कि ‘बिग बॉस-11’ का खिताब भी उनके नाम रहा। हालांकि, वो अब ‘भाभी जी घर पर हैं’ शो का हिस्सा नहीं हैं। यह दो औरतों की कहानी है, जिनका घर आमन-सामने है। इन दोनों के ही पति अपनी पत्नी से ज्यादा एक-दूसरे की पत्नी पर ध्यान देते हैं। लेकिन इस पॉपुलर शो को पाकिस्तान में टेलीकास्ट नहीं किया जाता।
विज्ञापन

नागिन

3 of 8
Naagin 3
पॉपुलर टीवी सीरियल ‘नागिन’ से मौनी रॉय अब स्टार बन चुकी हैं। बता दें कि वह सलमान के साथ फिल्म रेस 3 में नजर आने वाली हैं। खबर हा कि यह फैंटेसी शो जब अपने दूसरे सीजन में था, तब इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया।

बिग बॉस

4 of 8
bigg boss 11
बॉलीवुड का भाईजान सलमान खान को मोस्ट पॉपुलर रियल्टी शो भी पाकिस्तान में बैन है। जबकि सलमान खान इस शो को होस्ट करते हैं और पाकिस्तानी सिनेमाओं में उनकी हुकूमत चलती है। लेकिन भारत-पाक के बिगड़ते रिश्ते के बीच यह शो 2015 में अपने 9 वें सीजन से ही पाक में बैन है। 
विज्ञापन

थपकी प्यार की

5 of 8
Tv
एक हकलाने वाली लड़की के जीवन संघर्ष पर आधारित इस शो को भी पाकिस्तान में जगह नहीं दी गई है। थपकी प्यार की में एक्ट्रेस को लाख मुश्किलों के बाद भी एक संघर्षशील और आत्मनिर्भर दिखाया है। 
विज्ञापन

‘कुबूल है’

6 of 8
TV
भारतीय मुस्लिम परिवार पर आधारित सीरियल कुबूल है भी पाकिस्तान को नहीं भा रहा है और इस सीरियल पर भी वहां पूरी तरह से बैन है। बता दें कि इस सीरियल को भारतीय छोटे पर्दे पर मुस्लिम समाज पर आधारित नई कहानियां शुरू करने का क्रेडिट दिया जाता है। इस शो को पाकिस्तान में भी खूब पसंद किया गया। लेकिन अब यह वहां टेलीकास्ट नहीं होता।
विज्ञापन

मे आई कम इन मैडम

7 of 8
TV
फुल मस्ती सीरियल मे आई कम इन मैडम भी पाकिस्तान में बैन है। इस सीरियल की कहानी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल, ऑफिस का एक सीनियर कर्मचारी का बीवी के प्रति कोई लगाव नहीं है और वह अपनी लेडी बॉस पर फिदा है। लेकिन पड़ोसी मुल्क में इसे दिखाने की इजाजत नहीं मिली।
विज्ञापन

ये है मोहब्बतें

8 of 8
TV
स्टार प्लस का सबसे पॉपुलर और हिट सीरियल ये है मोहब्बतें भी पाकिस्तान में नहीं दिखाया जाता। इस  दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल ने मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह एक सी औरत की कहानी है, जो एक बच्ची के करीब जाने के लिए उसके पिता से शादी कर लेती है। इस शो को भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के दर्शक भी काफी पसंद करते थे। लेकिन अब यह वहां बैन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें