Shweta Tiwari
इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है बिग बॉस सीजन 4 की विजेता श्र्वेता तिवारी का जिन्होंने बिग बॉस में आने से पहले ही कामयाबी की बुलंदियों को छू चुकी थी। उन्होंने शो में आने से पहले कसौटी जिंदगी की, नच बलिये 2, और कुछेक कॉमेडी शो से उन्होंने नाम कमाना शुरू कर दिया था। बता दें बिग बॉस जीतने के बाद वे कुछ समय तो सुर्खियों ने बनी रहीं लेकिन इसके बाद उनका करियर ठंडे बस्ते में चला गया। बता दें कि उन्होंने साल 2013 में अभिनेता अभिनव कोहली से शादी रचाई और साल 2016 में उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया। फिलहाल श्वेता अपने मदरहुड का आनंद ले रही हैं।