फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में इन जोड़ों ने तोड़ डाली सारी मर्यादाएं, PHOTOS

Wed, 07 Sep 2016 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
बिग बॉस' के घर में लव अफेयर न हो ये तो हो ही नहीं सकता। अब तक इस घर में कई जोड़ियां बनीं और टूट गईं। इन जोड़ियों ने घर के अंदर कुछ ऐसी हरकतें की जिसे ऑन कैमरा दिखाना भी मुश्किल था। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ जोड़ियों पर जिन्होंने कैमरे के सामने भी मर्यादा का ख्याल नहीं रखा।
 
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में इन जोड़ियों ने तोड़ी मर्यादा

2 of 8
पायल रोहतगी और राहुल महाजन
बिग बॉस सीजन 2 में पायल रोहतगी और राहुल महाजन का अफेयर सबकी जुबान पर था। इनकी केमेस्ट्री सारी हदें पार कर गईं थीं। पायल और राहुल शो में काफी करीब नजर आते थे। पायल ने तो ऑन एयर राहुल को किस भी किया था। 
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में इन जोड़ियों ने तोड़ी मर्यादा

3 of 8
वीना मलिक और अश्मित पटेल
'बिग बॉस सीजन 4' के कंटेस्टेंट वीना मलिक और अस्मित पटेल की सिजलिंग हॉट केमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। इन दोनों का लव अफेयर काफी परवान चढ़ा था। शो के कुछ फुटेज ऐसे भी थे जिन्हें टीवी पर नहीं दिखाया जा सकता था। शो के दौरान चुंबन करना, एक दूसरे को मसाज देना और इंटीमेट होना भी इनके लिए कोई बड़ी बात नहीं थी।

बिग बॉस के घर में इन जोड़ियों ने तोड़ी मर्यादा

4 of 8
आकाशदीप सहगल और पूजा बेदी
बिग बॉस सीजन 5 के कंटेस्टेंट रह चुके पूजा बेदी और आकाशदीप सहगल की नजदीकियां भी किसी से छिपी नहीं थीं। जब पूजा बिग बॉस के घर से निकल रहीं थीं तब दोनों की नजदीकियां साफ नजर आ रहीं थीं। बिग बॉस खत्म होने के बाद आकाश ने पूजा के नाम का टैटू अपने हाथ पर गुदवा लिया था।
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में इन जोड़ियों ने तोड़ी मर्यादा

5 of 8
सारा खान और अली मर्चेंट
बिग बॉस के चौथे सीजन सारा खान और अली मर्चेंट की नजदीकियां इतनी बढ़ गईं थीं कि दोनों ने इस शो में ही शादी कर ली। सारा खान और अली मर्चेंट अब साथ-साथ नहीं हैं। उनके रिश्तों के बीच दरार पड़ चुकी है। 
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में इन जोड़ियों ने तोड़ी मर्यादा

6 of 8
सना खान और राजीव पॉल
बिग बॉस सीजन 6 में टीवी एक्टर राजीव पॉल और सना खान के अफेयर के भी बहुत चर्चे रहे। हालांकि उन्होंने लोगों को यह बताने की पूरी कोशिश की कि हम केवल अच्छे दोस्त हैं। ज्यादा चर्चा इसलिए भी हुई क्योंकि घर के अंदर राजीव पॉल की एक्स-वाइफ डेलनाज ईरानी भी मौजूद थीं। शो के दौरान कभी राजीव सना के लिए कविताएं लिखते तो कभी दोनों बाहों में बाहें डालकर घूमते थे। दोनों को घर के अंदर किस करते हुए भी देखा गया था। 
 
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में इन जोड़ियों ने तोड़ी मर्यादा

7 of 8
प्रवेश राणा और क्लॉडिया
इन दोनों का दोस्ताना भी बिग बॉस में खासा हाईलाइट रहा। पूरे बिग बॉस के दौरान प्रवेश क्लॉडिया को हिंदी सिखाते नजर आए। यही नहीं वो क्लॉडिया के लिए हिंदी गाने गाते थे और उनके नजदीक रहते थे। 
 
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में इन जोड़ियों ने तोड़ी मर्यादा

8 of 8
गौहर खान और कुशाल टंडन
बिग बॉस के घर में गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच भी लव केमेस्ट्री देखने को मिली। ये दोनों लव बर्ड अक्सर रात में गाना गाते, गेम्स खेलते और एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आते थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें