फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: शर्त लगा लीजिये, इन पांच कंटेस्टेंट्स में से ही कोई एक जीतेगा शो

Sun, 12 Nov 2017 08:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 7
bigg boss
'बिग बॉस 11' में असली खेल क्या चल रहा है? ये सवाल आकाश डडलानी ने लव त्यागी से पूछा है, हम यही सवाल आपसे पूछ रहे हैं। 
  अगर आपको लगता है कि 'बिग बॉस-11' का खेल शिल्पा-विकास का झगड़ा, हिना खान के आंसू, पुनीश-बंदगी का इंटीमेट होता रिश्ता, हितेन का बदलता रूप, बंदगी-प्रियांक की 'फ्रेंड्स विथ बेनेफिट' वाले फंडे में ही सिमटा है तो आप गलत हैं। जनाब असली खेल तो इन सारी तिकड़मबाजियों की आड़ में, पर्दे के पीछे हो रहा है जिसे आप शायद देख नहीं पा रहे हैं। 

शो को 40 दिन बीत चुके हैं। अब तक इसमें जितने उठा-पटक, एलिमिनेशन, वोटिंग और ट्विस्ट आए उन्हें करीब से समझने के बाद हमारा दावा है कि शो के टॉप-5 में सपना चौधरी, शिल्पा शिंदे, हिना खान, हितेन तेजवानी और अर्शी खान पहुंचेंगे। हम हवा में तीर नहीं मार रहे जनाब, बल्कि हमारे पास पक्के सबूत भी हैं।
विज्ञापन

2 of 7
sapna choudhary
सपना चौधरी हरियाणा की सिंगिंग सेनसेशन सपना चौधरी अब तक हुए सभी एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुई हैं। पर हर बार उनके फैन्स भारी वोटिंग करके उन्हें बचा लेते हैं। इसके अलावा हरियाणा के स्थानीय अखबारों में बकायादा विज्ञापन छापकर उन्हें वोट करने का तरीका बताया जा रहा है। बिग बॉस के घर में जितने भी गुट बने हैं वह न तो उनमें से किसी का हिस्सा हैं न ही किसी से निशाने पर रहती हैं। उन्होंने इंडिविजुअल खेल खेलते हुए अर्शी खान तक का फोकस खुद से हटा कर दूसरे डायरेक्शन में कर दिया है।

अब घर में झगड़ा हो या टास्क, हार हो या जीत उन पर किसी की उंगली नहीं उठ रही। यहां तक कि उन्हें नॉमिनेट करने वाले कंटेस्टेंट्स भी कहते हैं कि सपना उन्हें टफ कॉम्पटीशन दे सकती हैं। सपना की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से भी लगा लीजिये कि स्पेसशिप टास्क में बिग बॉस ने उनके नाम पर सबसे ज्यादा 11 लाख रुपये का इनाम तय किया था।
देखें: डांसर सपना चौधरी ने बॉलीवुड में दिया पहला 'LOVE BITE'
 
विज्ञापन

3 of 7
Salman and shilpa
शिल्पा शिंदे विकास गुप्ता से झगड़ा करके, नए-नए तरीके अपनाकर उनकी नाक में दम करके 'भाभी जी' यानी शिल्पा शिंदे ने दर्शकों के बीच अपनी 'सशक्त महिला' की छवि बनाई। फिर गाहे-बगाहे अपने पुराने विवाद का जिक्र छेड़कर 'सताई हुई महिला' के नाम पर लोगों की हमदर्दी भी बटोरी। अपना सबसे बड़ा राज़ कैमरे के सामने बोलकर सलमान खान तक को अपने साइड कर लिया। अब वह घर के कंटेस्टेंट्स के साथ दोस्ती कर रही हैं।

खुद हिना खान कह चुकी हैं कि शिल्पा घरवालों को खाना खिलाकार अपने काबू में कर रही हैं। हिना ने ये भी कहा कि शिल्पा घर के सदस्यों के बारे में बहुत फिक्र करती हैं। वहीं, जिस विकास से शिल्पा से इतने पंगे लिये खुद उन्होंने सबके सामने शिल्पा के अभिनय और एक्पीरिएंस की तारीफ की है। हाल ही में शिल्पा ने अकेले दम पर कैप्टेंसी टास्क का रुख मोड़ दिया और पूरे घरवालों को मनाने में राजी हो गईं कि सभी मिलकर सब्यसाची को कैप्टन बनाएं।
Bigg Boss 11: इस महिला कंटेस्टेंट पर इतने मेहरबान क्यों हैं सलमान, वजह कहीं ये तो नहीं?
 

4 of 7
हिना खान - फोटो : self
हिना खान
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से भारतीय दर्शकों के घर-घर तक पहुंच चुकीं हिना खान की फैन फॉलोविंग जबरदस्त है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब शो में उन्हें रोता देख खुद इंटरनेशनल पहलवान गीता फोगट ने ट्वीट कर सपोर्ट किया। इसका फायदा उन्हें वोटिंग के दौरान जरूर मिलेगा। अब तो घरवालों के साथ-साथ लोगों को भी लग रहा है कि वह लव त्यागी, प्रियांक शर्मा और बंदगी को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रही हैं।

हिना बंदगी को जहां प्रियांक के करीब जाने के लिए प्रोवोक कर रही हैं, वहीं प्रियांक और लव को घर के बाकी सदस्यों से पंगे लेने के लिए लगातार उकसा रही हैं। रही सही कसर उनके रोने-धोने वाला फॉर्मूला पूरा कर देगा।

पढ़ें: Bigg Boss 11 की फैन हैं पहलवान गीता फोगट, हिना खान को रोता देख कर डाला ये कमेंट
 
विज्ञापन

5 of 7
Hiten Tejwani
हितेन तेजवानी अब तक अंडरडॉग की तरह गेम खेल रहे हितेन तेजवानी अपने असली रंग में नजर आ रहे हैं। घरवालों ने काल कोठरी में क्या भेजा उनका पारा इतना चढ़ गया कि वह जेल के अंदर से ही अन्य कंटेस्टेंट्स यहां तक कि लड़कियों के बारे में अजीब टिप्पणियां करने लगे, उनका मजाक उड़ाने लगे। वह खुद भी रट लगाते रहे, 'मुझे जेल भेजा है ना, अब देखना...अंदर कालीचरण आया है, लेकिन बाहर कालिया निकलेगा।'

हितेन तेजवानी टीवी दर्शकों के बीच जाना माना नाम हैं और घरवाले भी उन्हें सुलझा हुआ मानते हैं, उनकी इज्जत करते हैं। अभी तक वह किसी बहस या तमाशे का हिस्सा नहीं बने। यह बात भी उनके फेवर में जाती है। कुल मिलाकर अगर अगले चार हफ्तों तक वह नॉमिनेशन में आ भी जाएं तो भी अपनी फैन फॉलोविंग के दम पर सुरक्षित होते जाएंगे।
पढ़ें: बिग बॅास के इतिहास में पहली बार चौंकाने वाला फैसला, हितेन-हिना घर से बाहर
 
विज्ञापन

6 of 7
Arshi Khan
अर्शी खान अर्शी खान का विवादों से गहरा नाता रहा है। वह खुद भी रह रहकर अपने स्कैंडल की बात छेड़कर लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। मुंहफट और पंगे लेने में माहिर अर्शी खान शो में मसाला डालने का काम कर रही हैं। यही तो रियलिटी शो बिग बॉस की खासियत है, जिसे अर्शी की वजह से फैंस मिस नहीं कर रहे हैं। वैसे तो अर्शी खान की घर में एंट्री कॉमनर के तौर पर हुई है लेकिन हर 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान उनका जिक्र कर उन्हें सेलिब्रिटी बनाते जा रहे हैं। 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' अर्शी खान भले ही शो न जीतें, लेकिन टॉप-5 में उनके पहुंचने की प्रबल संभावना है। 
Bigg Boss 11: इस क्रिकेटर के बच्चे की मां बनने वाली थीं अर्शी खान, टास्क में बता दी सारी सच्चाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Bigg Boss 11
वैसे तो विकास गुप्ता अपना दिमाग अब तेजी से चला रहे हैं और बंदगी-पुनीश ने भी सारी हदें तोड़ डाली हैं। आकाश डडलानी अपने तेवर में आ गए हैं। लेकिन जब तक घर के बाकी सदस्य नींद से जागते तब तक हिना, शिल्पा, हितेन, सपना और अर्शी अपना जाल बिछा चुकी हैं और जलवे बिखेर चुकी हैं। 

पर्दे के पीछे खेला जा रहा असली खेल अब आप भी जानते हैं। हो सके तो गेम देखते वक्त इन पर गौर भी जरूर कीजिये, 'बिग बॉस 11' का असली गेम समझने में देर नहीं लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें