फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 की पहली लिस्ट LEAK, इन 4 सेलिब्रिटीज के नाम आए सामने

Thu, 08 Mar 2018 02:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Karan Tacker
'खतरों के खिलाड़ी' रियलिटी शो का हर एक को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसकी वजह न केवल सेलिब्रिटीज का आना है बल्कि एक्शन के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना भी है। बीते कुछ वक्त से इस रियलिटी शो के सीजन 9 में खिलाड़ियों को लेकर कई नाम सामने आ रहे थे। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कुछ सेलिब्रिटीज के नाम लगभग तय है। 
विज्ञापन

2 of 4
arshi khan
कुछ समय पहले बिग बॉस सीजन के एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान और लव त्यागी का नाम सामने आ रहा था। हालांकि कोई भी पुख्ता जानकारी इन लोगों के नाम को लेकर नहीं मिली। हाल ही में Spotboy ने कुछ नामों का खुलासा किया है जो सीजन 9 का हिस्सा बन सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
kavita kaushik - फोटो : instagram
रिपोर्ट के मुताबिक 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 में इस बार करन टैकर, दलजीत कौर, कविता कौशिक और बलराज नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है शो के मेकर्स ने इनसे बात की है और यह सभी शो में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन

4 of 4
Shantanu Maheshwari
आपको बता दें, 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 को पिछले साल शान्तनु माहेश्वरी ने जीता था। इस शो को कई सारे सेलिब्रिटीज होस्ट कर चुके हैं जिसमें अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और रोहित शेट्टी का नाम शामिल है। हालांकि ज्यादातर सीजन रोहित शेट्टी ने ही होस्ट किए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें