फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Then & Now : कभी दर्शकों का हंसा कर लोटपोट कर देते थे हंसा- प्रफुल, 20 साल बाद कैसी दिखती हैं खिचड़ी की स्टार कास्ट

Fri, 13 May 2022 07:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 

टेलीविजन में हमेशा से ही कॉमेडी सीरियल्स का चलन रहा है। ऑफिस-ऑफिस, श्रीमान-श्रीमति, हम पांच जैसे कई कॉमेडी शोज 90 के दशक में हर परिवार का पसंदीदा धारावाहिक होता था, जिसे सब मिलकर साथ में देख करते थे।

विज्ञापन
1 of 6
Khichdi Star Cast - फोटो : Social media

टेलीविजन में हमेशा से ही कॉमेडी सीरियल्स का चलन रहा है। ऑफिस-ऑफिस, श्रीमान-श्रीमति, हम पांच जैसे कई कॉमेडी शोज 90 के दशक में हर परिवार का पसंदीदा धारावाहिक होता था, जिसे सब मिलकर साथ में देख करते थे। कॉमेडी के इसी दौर में शुरुआत हुई मशहूर कॉमेडी सीरियल 'खिचड़ी' की, जिसने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से हर किसी का मनोरंजन किया। इस शो की स्टार कास्ट उन दिनों दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की जाती थी। इस सीरियल को लोगों से इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिली कि बाद में मेकर्स ने 'इंस्टेंट खिचड़ी', "खिचड़ी रिटर्न" और "खिचड़ी: द मूवी" भी बनाया। साल 2002 में शुरू हुए इस शो को 20 साल बीत चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं 20 साल बाद कैसे और कहां है खिचड़ी के कलाकार- 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
तुलसीदास- अनग देसाई - फोटो : Social media

तुलसीदास- अनग देसाई

खिचड़ी में घर के बुजुर्ग सदस्य के किरदार में नजर आए अनग देसाई ने तुलसीदास का किरदार निभाया था। शो में अक्सर गुस्से में रहने वाले बापूजी अक्सर घर के लोगों का सीख देते और जयश्री से चाय मांगते नजर आते थे। फिल्म "गांधी" से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अनग देसाई ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वह आखिरी बार फिल्म "रुस्तम" में दिखाई दिए थे।

विज्ञापन

3 of 6
हंसा- सुप्रिया पाठक  - फोटो : Social media

हंसा- सुप्रिया पाठक 

शो का सबसे मजेदार और लोकप्रिय किरदार था घर की बड़ी बहू हंसा का। हंसा यानी सुप्रिया पाठक शो की मुख्य कलाकार थी, जिसे अंग्रेजी समझने में काफी दिक्कत होती थी। ऐसे में उसका पति प्रफुल बड़े ही अजीब लेकिन मजाकिया तरीके से हंसा को मतलब समझाता था। शो में हंसा का डॉयलॉग "मैं तो थक गयी भाई साहब" काफी मशहूर हुआ था। साल 1981 में आई फिल्म  "कलयुग" से अपना डेब्यू करने वाली सुप्रिया पाठक ने "गोलियों की रासलीला- रामलीला", "वेक अप सीड" और मासूम जैसी फिल्मों में नजर आई थी। एक्ट्रेस हाल ही में आई सीरीज होम शांति में नजर आई थीं।

4 of 6
प्रफुल- राजीव - फोटो : Social media

प्रफुल- राजीव

शो "खिचड़ी" में बड़े बेटे प्रफुल का किरदार राजीव ने निभाया था। इस शो में उनका चीजों को समझाने खासकर अपनी पत्नी हंसा को इंग्लिश समझाने का उनका तरीका दर्शकों को लोट-पोट कर देता था। फिल्म "रंगीला" से अपना डेब्यू करने वाले राजीव एक गुजराती एक्टर हैं। उन्होंने टीवी शो " एक महल सपनो का" और "हम सब एक हैं" में भी काम किया है। इसके अलावा वह गुजराती फिल्मों भी नजर आते थे।

विज्ञापन

5 of 6
जयश्री- वंदना - फोटो : Social media

जयश्री- वंदना

घर की छोटी जयश्री यानी वंदना शो में एक विधवा के किरदार में नजर आई थीं। वह अक्सर शो में घर की मुश्किलें संभालते और चुगली करती नजर आती थी। इसके अलावा वह अपने ससुर तुलसीदास को बेहद नापसंद करती है, जिसकी वजह से वह अक्सर अपने ससुर के मरने की कामना करती थीं। मशहूर शो "हम पांच" से मिली कामयाबी के बाद उन्होंने "एक महल सपनों का", "साथ निभाना साथिया", "सावित्री देवी कॉलेज" जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिमांशु- जेडी मजेठिया - फोटो : Social media

हिमांशु- जेडी मजेठिया

शो में अभिनेता जेडी मजेठिया ने हंसा के छोटे भाई हिमांशु का किरदार निभाया था। शो में हिमांशु को बाबूजी "मूंछों वाले हंसा" कहते थे, जो हमेशा कोई ना कोई बवाल करता रहता था। शो में हिमांशु अक्सर अपने एक डॉयलॉग "किसी को पता नहीं चलेगा" बोलते नजर आते थे। जेडी ने अपने करियर की शुरुआत गुजराती थिएटर से की थी। वह "साराभाई वर्सेज साराभाई", "बा, बहू और बेबी" और "बड़ी दूर से आए हैं" जैसे कॉमेडी शो में काम कर चुके हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें