फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो में शत्रुघ्न सिन्हा का लव स्टोरी पर बड़ा खुलासा, सास ने गुंडा बताकर कर दिया था रिजेक्ट

Sun, 13 Jan 2019 01:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
The Kapil Sharma Show - फोटो : instagram
कपिल शर्मा एक बार फिर टीवी पर वापस आ गए हैं। द कपिल शर्मा शो को मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। शो में पुराने फॉर्मेट की तरह सेलिब्रिटीज पहुंचते हैं और कपिल उनसे मजाकिया अंदाज में सवाल-जवाब करते हैं। इस रविवार प्रसारित होने वाले एपिसोड में एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ पहुंचेंगे। दोनों अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज शो पर खोलते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Shatrughan Sinha with Kapil Sharma - फोटो : Amar Ujala
शत्रुघ्न सिन्हा तो नहीं लेकिन उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने खुलासा किया कि कैसे वो पहली बार एक दूसरे से मिले थे। पूनम सिन्हा ने बताया कि 'हम दोनों ट्रेन से पटना से मुंबई जा रहे थे। मैं अपने एक रिश्तेदार की शादी अटेंड कर अपने घर जा रही थी तो वहीं शत्रुघ्न FTII (पुणे) ज्वाइन करने जा रहे थे। हमारी बर्थ एक दूसरे के आमने-सामने थी।' 
विज्ञापन

3 of 5
Shatrughan Sinha - फोटो : file photo
पूनम सिन्हा ने आगे बताया कि 'इस यात्रा के दौरान वो मुझसे बात करने के बहाने सोच रहे थे, यही नहीं एक बार तो मुझे छूने की भी कोशिश की। ट्रेन जब एक सुरंग से गुजर रही थी तो उन्होंने मेरे पैर छुए। शत्रु इतना डरे हुए थे कि उन्होंने मुझसे कोई बात ही नहीं की।'

4 of 5
Shatrughan Sinha - फोटो : file photo
वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में याद करते हुए बताया कि 'मेरे बड़े भाई राम सिन्हा और डायेरक्टर एनएन सिप्पी उनकी ओर से रिश्ता लेकर पूनम के पास पहुंचे। पूनम की मां ने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया, यही नहीं उन्होंने तो मेरी तस्वीर देखकर कहा कि लड़का तो गुंडे जैसा दिखता है। इसके चेहरे पर इतने निशान हैं। दूसरी ओर उनकी बेटी पूर्व मिस इंडिया थीं और बेहद खूबसूरत थीं हालांकि बाद में दोनों के पैरेंट्स मान गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shatrughan Sinha - फोटो : file photo
कपिल शर्मा ने शत्रुघ्न सिन्हा से उनके फीमेल फैंस के बारे में पूछा तो उन्होंने खुलासा किया कि 'उस दौर में सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी की गर्लफ्रेंड (जो अब पत्नी हैं) उनकी बहुत बड़ी फैन थीं। एक दिन उन्होंने मुझसे ऑटोग्राफ लिया। बस फिर क्या था पहलाज निहलानी नाराज हो गए और अपनी गर्लफ्रेंड से सवाल पूछा कि आखिर उन्होंने एक विलेन का ऑटोग्राफ क्यों लिया। इस वजह से पहलाज निहलानी और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच करीब 6 महीने तक बात नहीं हुई।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें