फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो का विवादों से रहा है पुराना नाता, जाने वो मौके जब शो के चलते मुश्किल में फंस गए थे कपिल शर्मा

Tue, 26 Jan 2021 05:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
कपिल शर्मा टीवी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन हैं और सालों से लोगो को अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए हंसाते आ रहे हैं। हालांकि अब उनके शो को बंद किए जाने की खबर सामने आ रही है। दर्शक इस खबर से काफी दुखी भी हैं क्योंकि अब उन्हें कपिल शर्मा और उनकी टीम हंसाती गुदगुदाती नजर नहीं आएगी। हालांकि कपिल का शो जितना मजेदार रहा है उतना ही उसका नाम विवादों में भी आया है। तो चलिए आपको बताते हैं उन मौकों के बारे में जब कपिल शर्मा शो विवाद में आया और इसकी टीआरपी पर भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

2 of 5
kapil and sunil
सुनील ग्रोवर से झगड़ा

कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर एक्ट किया करते थे और धीरे धीरे कपिल से भी बड़ा नाम बनते जा रहे थे। दोनों की जोड़ी सुपरहिट थी और इससे शो को बहुत फायदा मिल रहा था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया टूर से लौटते समय कपिल और सुनील के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई और सुनील ने शो को अलविदा कह दिया। सुनील के जाने से शो को बहुत नुकसान हुआ और शो की टीआरपी भी काफी कम हो गई थी। इसके बाद कपिल ने बहुत से कॉमेडियन को अपने शो पर बुलाया, लेकिन दर्शकों को शो पसंद नहीं आया।
विज्ञापन

3 of 5
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी बिना शूट किए लौटीं

सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद कपिल ने शो को दोबारा शुरू किया 'फैमिली टाइम विद कपिल' के नाम के साथ। इसका एक एपिसोड ही टेलीकास्ट हुआ था, लेकिन विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे थे। इस शो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म 'हिचकी' को प्रमोट करने पहुंचने वाली थीं, लेकिन कपिल ने उन्हें बताया कि शो नहीं हो पाएगा और शूटिंग कैंसिल कर दी गई। इसके चलते रानी मुखर्जी काफी नाराज हो गई थीं।

4 of 5
शाहरुख खान और अजय देवगन
जब सितारे हो गए कपिल से नाराज

द कपिल शर्मा शो में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे अपनी फिल्म प्रमोट करने पहुंचते हैं। शो में सितारे बहुत ही हंसी मजाक के मूड में नजर आते हैं। हालांकि नई पारी शुरू करने के बाद कपिल ने बहुत से सितारे को सेट से लौटा दिया था जिसके चलते उन्हें बहुत आलोचना का शिकार होना पड़ा था। बता दें कि कपिल के शो से शाहरुख, अजय देवगन, दिशा पटानी, टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे बिना शूटिंग के लौटे थे और बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं के असम्मान का लगा आरोप

शो में कपिल बहुत मस्ती करते नजर आते हैं, लेकिन कई बार उनकी हंसी मजाक की बातें लोगों को बहुत खराब लग जाती हैं। जब संजय दत्त फिल्म 'पानीपत' के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में पहुंचे थे तो उन्होने फिल्म संजू को लेकर एक जोक किया था। इस फिल्म में संजय की 308 गर्लफ्रेंड होने वाली बात कही गई थी जिसका जिक्र करते हुए कपिल ने इस बात का सच संजय दत्त से पूछ लिया था। इसके जवाब में संजय दत्त ने कहा था कि, 'ये गिनती आगे भी जारी रह सकती है'। इसे लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था। इतना ही नहीं आप के पूर्व नेता और कवि विश्वास कुमार ने एक कविता इस शो के दौरान पढ़ी थी जिसमें विवाहित महिलाओं को सामान कहा गया था। इसको लेकर भी शो को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें